कोलंबिया में 20 खान श्रमिको की मौत
बागेटा. 14 अक्टूबरः कोलंबिया के दक्षिण पश्चिम में स्थित कौका प्रांत के एक सोने की एक खान में हुए भूस्खलन में कम से कम 20 श्रमिक मारे गए हैं. खान के पास स्थित विद्युत संयंत्र के सुरक्षा कर्मी लूईस हनरेन ने बताया कि कल हुए इस दुर्घटना में अभी तक 20 लोगों के मारे जाने की सूचना है.
चार मशीनों से जीवित बचे लोगों की तलाश की जा रही है. जानकारी के अनुसार कोलंबिया के कौका प्रांत के सौरेज नगर में छोटे सोने की खानों में छुट्टियों के दिन जब खान में नियमित कार्य बंद रहता है उस समय स्थानीय किसानों को सोना खोजने की छूट दी जाती है.
हालांकि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान अभी नहीं हो पायी है. दस घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.


Click it and Unblock the Notifications