आंध्र प्रदेश के कडपा में एक सड़क दुर्घटना में तिरूपति जा रहे छह श्रद्धालुओं की मौत, नौ घायल
कडपा,14 अक्टूबरःआंध्र प्रदेश के कडपा में बाईपास सड़क के पास एक वैन की लॉरी से टक्कर हो गई.इससे वैन में सवार तिरूपति जा रहे छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब विपरीत दिशा से आ रही लॉरी 15 लोगों से भरी वैन से टकरा गई. इनमें से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.घायलों को कडपा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है. मृतकों की पहचान चालक श्री सैलम(26),नागकला(30),लावण्या(35),शिवलीला(40) और आदित्य(4) के रूप में हुई है.


Click it and Unblock the Notifications