बादल ने लुधियाना विस्फोट की निन्दा की
चंडीगढ 14 अक्टूबर .वार्ता .पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने लुधियाना के एक सिनेमाहाल में आज हुए विस्फोट की घटना की निन्दा की 1 इसमें छह लोगों की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये
श्री बादल ने एक शोक संदेश में घटना में हताहत हुए लोगों के परिजनो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की 1श्री बादल ने जिला प्रशासन से घटना पर कडी नजर रखने के लिए कहा है 1उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत रखा जाएगा तथा कट्टरवादी और राष्ट्र विरोधी ताकतों के नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा जो शांति .भाईचारे और समरसता के दुश्मन हैं
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों का मुफ्त इलाज करने का निर्देश दिया है 1उन्होंने कहा कि विस्फोट में मारे गये लोगों के परिजनों तथा घायलों के लिए उचित मुआवजे की घोषणा जल्द की जाएगी
इस बीच शिरोमणि अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह बादल ने भी इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की निन्दा की
नीलिमा.अजय.प्रभु 2332 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications