म प्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने दी ईद पर बधाई
भोपाल 13 अक्टूबर.वार्ता.मध्यप्रदेश के राज्यपाल डॉ बलराम जाखड और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईद के मुबारक मौके पर राज्य के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश की गंगा जमुनीतहजीब और सौहार्द की शानदार परंपरा के चलते ईद जैसे त्यौहारों काआकर्षण अलग ही होता है1 उन्होंने नागरिकों को बधाई देते हुए सभीकी खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार हमें एकता ्भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है
उन्होंने प्रदेश के नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषति करते हुए उम्मीदजताई कि परंपरानुसार यह त्यौहार खुशी और सौहार्द के वातावरण मेंमनाया जाएगा
केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश पचौरी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटीके महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईद के पावन पर्वपर बधाई देते हुए कहा कि नवरात्रि के साथ ईद का त्यौहार भीमनाया जा रहा है और यह सौहार्द का प्रतीक है
भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमरऔर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव सहित कई अन्य नेताओं नेईद के मुबारक मौके पर नागरिकों को बधाई देते हुए उनकी सुखसमृद्धि की कामना की है
द्विवेदी.शिव नंद1915 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications