अभियंता समेत तीन अपहृत बरामद
रांची 14 अक्तूबर.वार्ता.ारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया क्षेत्र से छह अक्तूबर को अपहृत राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम .एनटीपीसी.के अभियंता समेत तीन लोगों को आज तडके पुलिस ने मुक्त करा लिया
संथाल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एच के मिश्रा ने यहां यूनीवार्ता को फोन पर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ललमटिया के निकट पहाडी क्षेत्र में छापा मारकर अपहृत अभियंता दिव्यज्योति आचार्य. सुब्रतो दाम और मोतीउल अंसारी को सकुशल मुक्त करा लिया1 उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है
श्री मिश्रा ने इस वारदात में स्थानीय अपराधी सरगना के शामिल होने की आशंका व्यक्त की है1 उल्लेखनीय है कि इस कांड से भयभती इस्टर्न कोल फिल्ड के ललमटिया खदान में काम करने वाले अभियंताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने 12 अक्तूबर को श्री मिश्र से कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा मुहैय्या कराने का अनुरोध किया था
राय आशा जगबीर1530वार्ता












Click it and Unblock the Notifications