फतेहपुरी मस्जिद में हर्षोल्लास से मनायी गयी ईद
नयी दिल्ली 14 अक्टूबर.वार्ता.राजधानी दिल्ली की फ्तेहपुरी मस्जिद में आज शाही इमाम मौलाना मुफ्ती एम मुकर्रम अहमद के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ ईद मनायी गयी1 शाही इमाम के नेतृत्व में मस्जिद परिसर में करीब दो लाख मुस्लिमों ने नमाज अदा की1 इस अवसर पर अपने संबोधन में मौलाना मुकर्रम ने देश में अमन और खुशहाली बनाये रखने में सभी से सहयोग देने की अपील की1 उन्होंने कहा कि धर्म निरपेक्षता देश के लिए गौरव की बात है पर कभी कभी सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों. खास कर मुस्लिमों के अधिकारों के प्रति अनदेखी की जाती है1 शाही इमाम ने देश दुनिया में अमन कायम करने के लिए दुआ की तथा मुस्लिमों को ईद की एवं हिन्दुओं को दशहरा एवं दीपावली की बधायी एवं शुभकामनाएं दी
शिशिर सुरेश लखमी141
वार्ता











Click it and Unblock the Notifications