दुर्घटना. लुधियाना विस्फोट
लुधियाना में सिनेमाहाल में विस्फोट .पांच की मौत 15 घायल लुधियाना 14 अक्टूबर .वार्ता . पंजाब के औद्योगिक कस्बे लुधियाना के मुख्य इलाके में स्थित श्रंृगार सिनेमाहाल में आज रात हुए शक्तिशाली विस्फोट में पांच व्यक्तियों की मौत हो गयी तथा 15 घायल हो गये 1विस्फोट के दौरान सिनेमाहाल में ..भूल ..भुलैया ..फिल्म दिखायी जा रही थी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड दिया 1घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है 1सूत्रों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये तथा फारेंसिंक दल को बुलाया गया है 1 शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है
नीलिमा .अजय नंद2210 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications