पूवोत्तर में केन्द्र की योजनाओं को सौ फीसदी अनुदान मिले .शैलजा
ईटानगर .13 अक्टूबर.वार्ता. केन्द्रीय शहरी रोजगार और गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री .स्वतंत्र प्रभार. कुमारी शैलजा ने पूवोत्तर क्षेत्र की केन्द्रीय परियोजनाओं के लिए शत प्रतिशत केन्द्रीय सहायता की मांग को जायज ठहराते हुए कहा है कि वह इस मामले में योजना आयोग से बात करेंगी
सफाई कर्मचारियों के लिए सस्ते मकानों की एक परियोजना के उदघाटन के सिलसिले में कल यहां आई सुश्री शैलजा ने कहा कि हालांकि इस क्षेत्र में केन्द्रीय परियोजनाओं पर अभी 90 फीसदी अनुदान मिलता है जबकि अन्य राज्यों को 50 से 80 प्रतिशत तक ही सहायता मिलती है 1 फिर भी इस अनुदान को शत प्रतिशत करने के लिए वह योजना आयोग का ध्यान दिलाने का प्रयास करेंगी
उन्होंने सेनरी व्यू में सफाई कर्मचारियों के लिए कम लागत वाले 60 मकानों के उद्घाटन के बाद 13 करोड रुपये की लागत से बेरोजगार महिलाओं के लिए एक शापिंग कंप्लेक्स और एक महिला छात्रावास की आधारशिला भी रखी
शोभित.शिशिर महेंद्र1048वार्ता












Click it and Unblock the Notifications