विकास की राह पर ले जाने की सबकी जिम्मेदारी ..मुख्यमंत्री
जयपुर 14 अक्टूबर .वार्ता. राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राज्य को विकास की राह पर ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी की है1 उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इस राज्य को ताकतवर बनाना है ्और विकसित और खुशहाल राज्यों की श्रेणी में लाना है1 श्रीमती राजे ने आज अखिल भारतीय खटीक समाज के प्रथम प्रान्तीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुये कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता सम्भालने के बाद सबसे पहले राज्य में बिजली ्पानी ् सडको एवं स्कूलों की जो कमी थी उसे दूर करने का प्रयास किया और आज केन्द्र सरकार भी यह मानती है कि राजस्थान की सडकें बहुत अच्छी है1 इसी प्रकार बिजली की कमी को दूर करने का प्रयास किया गया और आज सात घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है ् जिसे अगले साल तक बढाकर आठ घंटे कर दिया जायेगा1 उन्होंने कहा कि उनके पास कोई जादू का डंडा नहीं है जिसे चलाने से एक बार में ही सभी समस्याओं का अन्त हो जाये ् लेकिन फिर भी उनकी सरकार छोटी मोटी समस्याओं को मिटाने में काफी हद तक कामयाब हुई है1 पारीक.इंद्र.प्रभु 2116वार्ता












Click it and Unblock the Notifications