तुर्की को इराक में सैन्य अभियान शुरू नहीं करने की राइस की सलाह
मास्को . 14 अक्टूबर .रायटर .अमरीका की विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस ने कहा है कि उन्होंने तुर्की से उत्तरी इराक में कोई बडा सैन्य अभियान शुरू नहीं करने की सलाह दी है
रूस की यात्रा पर आई सुश्री राइस ने मास्को में संवाददाताओं से बातचीत में कहा ...मैंने गत शुक्रवार को तुर्की के राष्ट्रपति.प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में कहा कि इराक में स्थिरता में ही हम सभी का हित है1 इराक में अस्थिरता से दोनों देशों का हित प्रभावित होगा 1... अमरीकी कांग्रेस द्वारा तुर्की के आेटोमन साम्राज्य द्वारा अमर्ेनिया के लोगों के सामूहिक जनसंहार की आलोचना संबंधी प्रस्ताव पारित करने के बाद तुर्की और अमरीका के संबंधों में तनाव आ गया है 1अमरीका के सहायक विदेश मंत्री डैन फ््राईड और उप रक्षा मंत्री एरिक एडलमैन तुर्की के साथ उत्पन्न विवाद को सुलाने के लिये अंकारा पहुंच गए हैं 1 इस बीच तुर्की के सीमावर्ती क्षेत्रों में कुर्द विद्रोहियों के लगातार बढते हमलों के कारण भी संबंधों में तनाव आया है1तुर्की का कहना है कि उसकी सेना जल्द ही कुर्द विद्रोहियों को कुचलने के लिये इराक के कुर्द बहुल प्रांत में जायेगी1अमरीका तुर्की के इस कदम का विरोध कर रहा है
तुर्की सैन्य बलों पर कुर्दिश वि्रदोहियों के लगातार बढते हमले से परेशान तुर्की की सरकार ने इन विद्रोहियोंे के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने के बारे में अगले सप्ताह संसद से मंजूरी लेने का फैसला किया है1 कुर्दिस्तान वकर्स पार्टी के इन विद्रोहियों ने तुर्की सेना पर हमले के लिए उत्तरी इराक को अपना अड्डा बना रखा है1 सुश्री राइस ने कहा ... यह कठिन समय है और दोनों देशों के रिश्तों के लिए यह बहुत नाजुक घडी है 1...अमित राम0709रायटर












Click it and Unblock the Notifications