700 साल बाद उठेगा नाइट टैम्पलर्स के रहस्य से पर्दा
वेटिकन सिटी, 14 अक्टूबरः वेटिकन सिटी ने मध्य काल में यरूशलम जाने वाले ईसाई तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिये गठित सैन्य संगठन नाइट टैम्पलर्स पर लगाये गये आरोपों के दस्तावेजों को 700 वषो बाद सार्वजनिक करने का फैसला किया है.
वेटिकन की खुफिया अभिलेखागार की इतिहासकार बारबरा फराले ने रायटर को विशेष बातचीत में बताया कि ये दस्तावेज इतिहास के दृष्टिकोण से बहुत अहम है. इन दस्तावेजों को तैयार करने में वेटिकन प्रशासन ने काफी मेहनत की. चमड़े के कागज पर लिखे गये इन दस्तावेजों में नाइट टैम्पलर्स पर लगाये गये यौनाचार और दुव्र्यवहार के आरोंपों का वर्णन किया गया है.
उल्लेखनीय है कि नाइट टैम्पलर्स का कार्यकाल वर्ष 1099 से वर्ष 1119 तक रहा और इस दौरान यरूशलम जाने वाले ईसाई तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिये उन्होंने कई भीषण लड़ाइयां भी लड़ीं. मध्यकालीन इतिहास में नाइट टैम्पलर्स को पूअर फैलो सोल्जर आफ क्राइस्ट एंड टैंपल आफ सोलोम के नाम से भी जाना जाता था.












Click it and Unblock the Notifications