परमाणु समौते से विदेश नीति में बदलाव नहीं

बिलासपुर. छत्तीसगढ. 14 अक्टूबर .वार्ता. केन्द्रीय कार्मिक एवंसंसदीय कार्य राज्यमंत्री सुरेश पचौरी ने कहा है कि अमरीका के साथहुए परमाणु समौते से भारत की विदेश नीति में कोई बदलाव नहीं आयेगा

बिलासपुर जिले के कोटा मेंं एक कार्यक्रम में शामिल होने आयेश्री पचौरी ने पत्रकारों से कहा कि अमरीका के साथ हुआ 123 समौता ईरान. चीन या अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों की कीमत पर नहीं हुआ है और सरकार देश विदेश नीति में किसी किस्म का बदलाव नहीं करने जा रही है

उन्होने कहा कि कुछ दिन पहले तक रामसेतु और परमाणु मुद्दे को लेकर सरकार की स्थिरता पर सवालिया निशान लगाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन इस समौते की वजह से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग.सरकार को कोई खतरा नहीं है और वह अपना कार्यकाल पूरा करेगी1 केन्द्रीय मंत्री ने 123 समौते का औचित्य बताते हुए कहा किदेश में ऊर्जा की मांग की तुलना में आपूर्ति करीब 15 प्रतिशत कम है

इससे निपटने के लिए तापीय और जलीय ऊर्जा के अलावा सौर एवंपवन ऊर्जा आदि की संभावनाओं पर गौर किया गया लेकिन इन सबकोमिलाकर भी ऊर्जा की मांग पूरी नहीं होती1 इस कारण परमाणु ऊर्जा एक बेहतर विकल्प के रूप में सामनेआया है जिससे 2020 तक 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन कर सकते हैं और उसके बाद अगले दस सालों में उसे और बढाने की योजना है जबकि अभी देश के कु ल विद्युत उत्पादन में परमाणु ऊर्जा का योगदान बहुत कम है

राजपूत.इंद्र नंद1835 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+