आंध्रप्रदेश में हषोल्लास से मनायी गयी ईद
हैदराबाद 14 अक्तूबर.वार्ता. आंध्रप्रदेश में राजधानी हैदराबाद और अन्य हिस्सों में ईद उल फितर का त्यौहार आज पारंपरिक हषोल्लास के साथ मनाया गया
ऐतिहासिक मक्का मस्जिद समत राज्य की विभिन्न मस्जिदों में बडी संख्या में मुसलमानों ने ईद की विशेष नमाज अदा की
नमाज के बाद मुसलमानों ने मित्रों और संबंधियों को उपहार दिये तथा गरीबों को खैरात बांटी
आंध्रप्रदेश के राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी. मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस अवसर पर मुसलमानों को बधाई दी
लुम्बिनी पार्क और गोकुल घाट में हाल के बम विस्फोटों के मद्देनजर पुलिस ने राज्य की विभिन्न मस्जिदों में सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किये है
रीता सुरेश जगबीर1424वार्ता












Click it and Unblock the Notifications