विक्रमगंज में31 अक्तूबर को राकंपा की किसान रैली
पटना 14 अक्तूबर .वार्ता . राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी:राकंपा: ने सरदारबल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर को विक्रमगंजमें किसान रैली के आयोजन करने की घोषणा की है
राकंपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने आज यहां संवाददातासम्मेलन में कहा कि विक्रमगंज लोकसभा सीट के लिये आने वाले दिनोंमें होने वाले उप चुनाव के मद्देनजर वहां किसान रैली का आयोजनकिया गया है 1उन्होंने कहा कि पार्टी इस उपचुनाव को पूरे दमखम केसाथ लड़ेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन:राजग: को छोड़कर अन्यसमान विचार धारा वाले राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील करेगी1उन्होंने कहा कि राकंपा की विक्रमगंज लोकसभा क्षेत्र में स्थितिकाफी मजबूत है और इस लिहाज से उनकी पार्टी का इस सीट के लियेदावा स्वाभाविक रूप से बनता है
श्री कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी किसानो के हितो की रक्षाको सवोच्च प्राथमिकता देगी और उसके लिये बिहार सरकार पर दबावभी बनाये रखेगी 1उन्होंने कहा कि कृष िके विकास से हीं राज्य काविकास संभव है और इससे रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे तथारोजगार की तलाश में पलायन करने वाले लोगों की संख्या मे कमी होगी इस मौके पर श्री कुशवाहा ने श्री किशोरी प्रसाद महतो को पार्टीकी प्रदेश महासचिव एवं डा. चंद्रभूषण राय को युवा प्रकोष्ठका अध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की
उपाध्याय . इंद्र प्रेम.1923वार्ता












Click it and Unblock the Notifications