मुंशी की प्रधानमंत्री से प. बंगाल की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुध
लेने की गुहारनयी दिल्ली 14 अक्टूबर .वार्ता. सूचना एवं प्रसारण मंत्री पि्रय रंजन दास मुंशी ने आज प्रधानमंत्री डा0 मनमोहन सिंह को एक पत्र लिख कर माक्र्सवादी प. बंगाल सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूरी तरह से चौपट बताते हुए उसे सुधारने में मदद देने की गुहार की
प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में श्री मुंशी ने कहा कि वहां गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सभी लोगों की सही तरह से पता लगा कर उन्हें न्याय संगत राशन कार्ड दिये जाने चाहिए उन्होंने कहा कि राशन सामग्री को पारदर्शी ढंग से समान रुप से वितरित किया जाना चाहिए
उन्होंने कहा कि बंगाल का पूरी सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है1 हुगली. हावडा. बर्दवान. मिदनापुर तथा वीरभूम जैसे बाढ प्रभावित क्षेत्रों में तो इसी स्थिति की वजह से हालत बेहद खराब है
इस पत्र की एक प्रति उन्होंने केन्द्रीय कृष िमंत्री शरद पवार तथा गृह मंत्री शिव राज पाटिल को भी भेजी है
शोभना समरेन्द्र रामलाल1627.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications