प्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ती सरकारिया के निधन पर शोक जताया
..दि25 के स्थान पर. पहले पैरे में छूटे शब्द जोडते हुए..नयी दिल्ली. 14 अक्टूबर .वार्ता. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और केन्द्र राज्य सम्बंधों पर समिति के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति आर एस सरकारिया के निधन पर आज शोक व्यक्त किया
न्यायमूर्ति सरकारिया का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को चंडीगढ के एक नसिग होम में निधन हो गया था1वह 91 वर्ष के थे.वह अपनी बहन के घर गए थे जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया1 उन्होनें रात करीब ग्यारह बजे अंतिम सांस ली
अपने शोक संदेश में डा.सिंह ने कहा कि न्यायमूर्ती सरकारियाके निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है1 उन्होंने कहा कि वह संविधान के बहुत विद्वान और दूरदर्शी विशेषज्ञ है
उन्होंने आजादी के पहले पटियाला की अदालतों में वकालत करनी शुरू की और हमारी न्यायपालिका के सवोच्च स्तरों पर पहुंचे1 उन्होंने भारतीय गणतंत्र तथा हमारे संविधान के विकास में अहम भूमिका निभाई
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह पूरे राष्ट्र के साथ न्यायमूर्ति सरकारिया को श्रद्धंाजलि अर्पित करते हैं1 उन्होंने न्यायमूर्ति सरकारिया के परिवार के सदस्यों. प्रशंसकों और शिष्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की
रीता सुरेश अजय रामलाल1458वार्ता












Click it and Unblock the Notifications