मूर्तियों एवं पाको पर बेवजह धन खर्च कर रही उ.प्र.सरकार. भाजपा
लखनऊ.14अक्टूबर.वार्ता.भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. ने उत्तर प्रदेशकी मायावती सरकार पर पाको एवं मूर्तियों पर बेवजह धन खर्च करनेका आरोप लगाया है
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि मायावती सरकार के पास राज्य के विकास एवं जनहित से जुडी समस्याओं पर खर्च करने के लिए धन की कमी है लेकिन स्वयं निर्मित पाको एवं स्मारकों को गिरवाकर अपनी ही मूर्तियां स्थापित करवाने पर जनता की गाढी कमायी से जुटाए गए राजकोष को खाली किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है किकिसी ुमुख्यमंत्री की प्रतिमा पर भारी मात्रा में राजकोष का धन खर्चकिया जा रहा है1 बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियां स्थापितकिया जाना उचित है क्योंकि वह भारत रत्न के साथ महान नेता भी थेलेकिन सरकार के मुखिया की मूर्तियों पर धन खर्च किए जाने का कोईऔचित्य नहीं है
मुख्यमंत्री की प्रतिमा स्थापित किए जाने की निंदा करते हुए श्रीदीक्षित ने कहा कि सुश्री मायावती को अपने कायो से प्रेरणा देनी चाहिए1 राजकोष लूटाना राज्य की जनता के साथ अन्याय है1 इस धन से गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलायी जा सकती हैं1.. रंजीत.इंद्र नंद1957 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications