राष्ट्रपति ने बेनजीर को केवल सुाव दिया था:कुरैशी
इस्लामाबाद.13 अक्टूबर.वार्ता. राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के प्रवक्ता और प्रेस सचिव मेजर जनरल .सेवानिवृत्त. राशिद कुरैशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो को अपनी स्वदेश वापसी टालने के लिए दी गई राष्ट्रपति की सलाह केवल एक सुाव मात्र था
मेजर जनरल कुरैशी ने कल डॉन अखबार को बताया कि सुश्री भुट्टो को पाकिस्तान वापसी टालने के लिए दिये गये सुाव को किसी और तरह से नहीं लिया जाना चाहिए 1 उन्होंने कहा कि जनरल मुशर्रफ देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराना चाहते है 1 राष्ट्रपति चुनाव में जनरल मुशर्रफ की उम्मीदवारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक अपनी स्वदेश वापसी टालने संबंधी एक संदेश सुश्री भुट्टो को भेजा गया था
सुश्री भुट्टो ने स्वदेश वापसी की तिथि 18 अक्टूबर तय की है जबकि सुप्रीम कोर्ट 17 अक्टूबर को राष्ट्रपति चुनाव में जनरल मुशर्रफ की उम्मीदवारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा
देवेन्द्र.सचिन.ति्रपाठी1333वार्ता












Click it and Unblock the Notifications