जम्मू.कश्मीर में पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल
श्रीनगर. 14 अक्टूबर .वार्ता. जम्मू.कश्मीर की राजधानी श्रीनगर की ऐतिहासिक हजरतबल मस्जिद में आज ईद की नमाज के तुरंत बाद हुए पथराव में एक सब इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये
सूत्रों ने बताया कि नियमित सुरक्षा चैकिंग के दौरान एक आटो रिक्शा चालक पुलिस से उल गया1 पुलिकर्मियों ने कथित तौर पर उससे मारपीट की जिससे वह सडक पर गिर पडा1 इतने में हजरतबल मस्जिद से नमाज अदा करके लौट रहे लोगों ने गलतफहमी में उसे मृत समकर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया1 बेकाबू भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पडा1 इससे भगदड मच गई और लोगों ने नमाज अदा करके हजरतबल मस्जिद से निकल रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला पर भी कथित रूप से पथराव किया1 इस घटना में सब इंस्पेक्टर साजिद खान और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया
प्रकाश.समरेन्द्र.अजय नंद1850 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications