मनमोहन की नाइजीरिया. द.अफ्रीका की यात्रा कल से
नयी दिल्ली. 13 अक्टूबर. वार्ता.घरेलू मोर्चे पर परमाणु विवाद से फिलहाल उबर कर प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका की पांच दिवसीय यात्रा पर कल रवाना हो रहे हैं जिसके अन्तर्गत वह जोहानसबर्ग में भारत. ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की दूसरी शीर्ष बैठक में भाग लेंगे
प्रधानमंत्री की नाइजीरिया यात्रा के दौरान दोनों देशोंं के बीच कई समौतों और करारों पर हस्ताक्षर होंगे1 डा. सिंह नाइजीरिया के राष्ट्रपति अल्हाजी उमर मूसा यारअदुआ से द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक विचार विमर्श करने के अलावा वहां की संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार डा. सिंह दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में आगामी 17 अक्टूबर को आयोजित ति्रपक्षीय शीर्ष वार्ता में भाग लेंगे1 इस वार्ता मेंं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो एमबेकी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डिसल्वा भाग लेंगे
शिखर बैठक के बाद प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका और अफ्रीका के नेताओं से अलग. अलग मिलेंगे1 प्रधानमंत्री के साथ विदेश राज्य मंत्री आनन्द शर्मा और एक बडा उद्योग. व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी जा रहा है
सुफल. .समरेंद्र.ति्रपाठी174
वार्ता