भाजपा ने संप्रग पर परमाणु मुद्दे पर.यू टर्न का आरोप लगाया
नयी दिल्ली 12 अक्तूबर.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. पर सत्ता में कुछ समय और बने रहने के लिये परमाणु समौते पर .यू टर्न. लेने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि अगले चुनाव में सत्ता में आनेपर वह इस समौते पर नये सिरे से विचार करेगी
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एम वेकैया नायडू ने आज यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि संप्रग सरकार पूर्व में भी कई प्रमुख मुद्दों पर .एक कदम आगे और तीन कदम पीछे. चलती रही है और यही काम उसने परमाणु मुद्दे पर किया है1 उन्होंने कहा कि भाजपा इस समौते के कुछ बिन्दुओं से असहमत है और सत्ता में आने के बाद इस पर नये सिरे से विचार करेगी
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस मुद्दे पर वामदलों को सरकार गिराने की चुनौती दी थी जबकि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसका विरोध करने वालों को .विकास का दुश्मन. बताया था1 लेकिन आज उन्होंने सत्ता में बने रहने के लिये .यू टर्न. ले लिया है
प्रमोद निगम उपाध्याय संजीव अजय जगबीर1610जारी वार्ता