कर्ना टक में सहकारी संस्थानों में 4500 मनोनयन रद्द
बेंगलूर 12अक्टूबर.वार्ता.कर्नाटक के राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने कुमारस्वामी सरकार द्वारा राज्य के 1500 सहकारी संस्थानों में किये गये 4500 मनोनयन को आज रद्द कर दिया1 आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद कुमारस्वामी सरकार द्वारा किये गये मनोनयन को रद्द करने का आदेश जारी किया1मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस्तीफ्ा देने से कुछ दिन पहले ही ये मनोनयन किये थे1 राज्य में सत्तारूढ जनता दल ..सेकुलर.. जद एस और भारतीय जनता पार्टी ..भाजपा.. के बीच सत्ता हस्तांरतण को लेकर हुये विवाद के बाद भाजपा द्वारा समर्थन वापस लेने के कारण श्री कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ्ा देना पडा था1 जद एस भाजपा गठबंधन सरकार गत वर्ष फ्रवरी में सत्ता में तब आयी थी जब कांग्रेस जद एस गठबंधन सरकार गिर गयी थी1 जद एस भाजपा गठबंधन सरकार ने भी इसी तरह के निर्णय लेते हुये मनोनयन रद्द कर दिया था1 कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे ने कल राज्यपाल से भेंटकर कुमारस्वामी सरकार द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की समीक्षा करने का आग्रह किया था1 इंद्र.नीलिमा.प्रभु 2308वार्ता