राष्ट्रपति नागपुर पहूंची
नागपुर 13 अक्तूबर: राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अमरावती दौरे के लिए आज यहां पहुँच गयीं. सूत्रों के अनुसार सुश्री पाटिल दिल्ली से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर पूर्व आज नागपुर पहॅचने के तुरंत बाद हेलीकाप्टर से अमरावती के लिए रवाना हो गयीं. हवाई अड्डे पर पाटिल का स्वागत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और उपमुख्यमंत्री आर आर पाटिल ने किया. देशमुख और आर आर पाटिल अमरावती दौरे में प्रतिभा पाटिल के साथ हैं. पाटिल अमरावती से कल सुबह लौटेंगी और हैदराबाद के लिए रवाना हा जायेंगी.
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें