भाजपा महिला मोर्चा की 19 दिसबंर को संसद पर रैली
अलवर 11 अक्टूबर.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद किरण माहेश्वरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर महिलाओं के प्रति संवदेनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ मोर्चा आगामी 19 दिसबंर को दिल्ली में महारैली आयोजित करेगा
सुश्री माहेश्वरी ने कल रात यहां पत्रकारों से कहा कि श्रीमती गांधी ने महिलाओं को सामाजिक. आर्थिक एवं राजनीतिक प से आगे बढाने में कोई सहयोग नहीं किया है1 उनकी सरकार के कार्यकाल में महिला आरक्षण बिल एक बार भी चर्चा के लिए संसद में नहीं रखा गया है जबकि राष्ट्रीय जनतांति्रक गठबंधन .राजग. सरकार के दौरान यह बिल तीन बार रखा परंतु कांग्रेस ने बिल पारित कराने की पहल नहीं की विरोध जर किया
उन्होंने बताया कि पार्टी आलाकमान ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है1 33 प्रतिशत महिलाओं को टिकट बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक संसद में बिल पारित नहीं हो जाता तब तक पार्टी आलाकमान तय करेगा कि टिकटों में महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देनी है1 उन्होंने इतना जर कहा कि पार्टी कांग्रेस से ज्यादा महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनायेगी
उन्होंने बताया कि कांग्रेस की कथनी और करनी के विरोध में 19 दिसबंर को दिल्ली में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान एक लाखमहिलाओं की रैली होगी1 उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी द्वारा महिलाओंको सशक्त बनाया जा रहा है इसके लिए जगह.जगह प्रशिक्षण कार्यक्रमआयोजित किये जा रहे है
स शिव मनोरंजन 1149 वार्ता.