ग्रामीणों से मुठभेड़ में इनामी दस्यु सरगना महेश ढेर
फतेहपुर 09 अक्टूबर.वार्ता. उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के धाता क्षेत्र में आज तडके एक मकान में लूटपाट कर रहे शातिर इनामी दस्यु सरगना महेश कोग्रामीणों ने मार दिया और उसके एक साथी को पकड लिया
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अहमनपुर कुसुम्भा गांव में आठ डकैतों ने भगवानदीन के मकान पर धावा बोलकर लूटपाट शुरू कर दीऔर दहशत फैलाने के लिये फायरिंग की
इस बीच. ग्रामीणों ने डकैतोें को घेरकर गोलियां चलानी शुरू कर दी1 करीब एक घंटे तक हुई गोलीबारी में इनामी दस्यु सरगना महेश उर्फ तोंदी मारा गया1 ग्रामीणों ने उसके दायें हाथ समे जाने वाले दस्यु खुल्ली को पकड़ लिया जबकि शेष छह दस्यु अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए
सूत्रों के अनुसार 24 से अधिक मामलों में वांछित महेश पर पांच हजार पए का इनाम घोषति किया गया था1 उसके फरार साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है
स शिव मनोरंजन 1154 वार्ता.