सोने चांदी की चमक लौटी
नयी दिल्ली 10 अक्टूबर .वार्ता. विदेशी बाजारों में तेजी के समाचारों से स्थानीय सर्राफा बाजार में भी आज तेजी का जोर रहा1 सोने मेंं 70 रूपए और चांदी में 300 रूपए का उछाल रहा
टोक्यो से मिले समाचारों के अनुसार प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना मेंं डालर के कमजोर पड़ने से वहां दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रूख रहा1 कारोबारियों का कहना है कि अनुकूल परिस्थतियां रहने से सोने के भाव फिर से 750 डालर प्रति ट्राय औंस तक पहुंच सकते हैं
अमरीका में कुछ प्रमुख आथिक आंकड़े जारी होने वाले हैं1 कारोबारियों की नजर इन आंकड़ों पर रहेगी1 उन्हें इस महीने के अंत में होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक का भी बेसब्री से इंतजार है1 कारोबारियों को उम्मीद है कि फेड ब्याज दरों में और भी कटौती कर सकता है
अंतिम समाचार मिलने तक टोक्यो मेंसोने के भाव न्यूयार्क में मंगलवार के 736.60. .737.40 डालर प्रति ट्राय औंस के मुकाबले लगभग चार डालर से अधिक मजबूत होकर 740.80..741.60 डालर प्रति ट्राय औंस हो गए1 टोक्यो में वायदा सोना 22 सालों की नयी ऊंचाई पर पहुंच गया है
टोक्यो मेंचादी भी ऊंची रही1 इसके भाव न्यूयार्क में मंगलवार के 13.46.13.51 डालर प्रति ट्राय औंस के मुकाबले चार सेंट की हल्की तेजी के साथ 13.50..13.55 डालर प्रति ट्राय औंस बोली गयी
विदेशी बाजारों में मजबूती के समाचारों से स्थानीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रूख रहा1 मांग मेंसुधार हुआ है1 सोना स्टैंडर्ड 70 पए मजबूत होकर 9555 पए प्रति दस ग्राम बोला गया1 चांदी टंच.999.हाजिर में 18000 पए पर 300 पए प्रति किलो का उछाल रहा
भाव पए में इस प्रकार रहे... सोना.प्रति दस ग्राम.. स्टैंडर्ड 9555 बिटुर 9510 गिन्नी.प्रति आठ ग्राम.. 7800 चांदी सिक्का.प्रति सैंकडा.. लिवाली 24000 बिकवाली 24100 चांदी.प्रति किलो... टंच.999.हाजिर 18000 साप्ताहिक डिलीवरी 18250सुभाष.कैलाशसुनील1658वार्ता