कांग्रेसवामदल मध्यावधि चुनाव का आरोप एकदूसरे पर मढने में लगे.भाजपा
नयी दिल्ली 09 अक्तूबर .वार्ता. भारतीय जनता पार्टी.भाजपा.ने आज आरोप लगाया कि परमाणु मुद्दे पर वार्ता के नाम पर कांग्रेस और वामदल संभावित मध्यावधि चुनाव का दोष एक दूसरे पर मढने की कोशिश में लगे हैं
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आज यहां नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि कांग्रेस और वामदलों के इस रुख के कारण सरकार वास्तव में पंगु हो गयी है1 खाद्यसुरक्षा.राष्ट्रीय सुरक्षा और आम आदमी से जुडे मुद्दे ठंडे बस्ते में चले गये है जबकि इन्ही मुद्दोंपर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन. संप्रग.सत्ता में आया था
उन्होंने आरोप लगाया कि धीरे धीरे यह स्पष्ट होता जा रहा है कि परस्पर अंतरविरोधो से जो गठबंधन बनता है और खासकर जिसका उद्देश्य भाजपा विरोध होता है.वह कभी स्थायी नही हो सकता1 संप्रग को उल्टापुल्टा गठबंधन कहना ठीक होगा1 उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार चलाना कांग्रेस के डीएनए में है ही नही.नही है
श्री प्रसाद ने कहा कि अंतत. यह साबित हो गया है कि भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन.राजग.ही देश को एक स्थिर सरकार दे सकता है और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छह साल सरकार चलाकर वह इसका उदाहरण दे चुका है
उपाध्याय.प्रमोद.संजीव नंद1700 वार्ता