सोने चांदी में नरमी जारी
मुंबई 09 अक्टूबर .वार्ता. विदेशी बाजारों मेंं मंदे के समाचारों से स्थानीय सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन दोनों कीमती धातुओं में नरमी का ख रहा1 सोने में 60 रूपए और चांदी में 100 रूपए की गिरावट रही
लंदन से प्राप्त समाचारों के अनुसार यूरो के मुकाबले डालर में मजबूती और कच्चे तेल में नरमी से दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रूख है1 हालांकि कारोबारियों का कहना है कि सोने में संकेत सकारात्मक हैं
कारोबारियों का कहना है कि अमरीका में पिछले शुक्रवार को नौकरियों के आंकड़े सकारात्मक रहने से अर्थव्यवस्था में मंदी का खतरा कुछ हद तक टला है1 कहा जा रहा है कि इसे देखते हुए फेडरल बैंक शायद इस महीने ब्याज दरों में और कटौती करने का फैसला टाल दे
अंतिम समाचार मिलने तक लंदन मेंसोने के भाव न्यूयार्क में सोमवार के 732.80. .733.60 डालर प्रति ट्राय औंस के मुकाबले लगभग चार डालर टूट कर 728.40..729.20 डालर प्रति ट्राय औंस रह गए
लंदन मेंचादी भी नरम रही1 इसके भाव न्यूयार्क में सोमवार के 13.24.13.29 डालर प्रति ट्राय औंस के मुकाबले छह सेंट की हल्की नरमी के साथ 13.24..13.29 डालर प्रति ट्राय औंस बोली गयी
विदेशी बाजारों में गिरावट के समाचारों से स्थानीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में नरमी का रूख रहा1 मांग कम बतायी गयी है1 सोना स्टैंडर्ड 60 पए टूट कर 9485 पए प्रति दस ग्राम बोला गया1 चांदी टंच.999.हाजिर में 17100 पए पर 100 पए प्रति किलो फिसल गयी
भाव पए में इस प्रकार रहे... सोना.प्रति दस ग्राम.. स्टैंडर्ड 9485 बिटुर 9435 गिन्नी.प्रति आठ ग्राम.. 7800 चांदी सिक्का.प्रति सैंकडा.. लिवाली 23900 बिकवाली 24000 चांदी.प्रति किलो... टंच.999.हाजिर 17700 साप्ताहिक डिलीवरी 17600 सुभाष कैलाश नंद1707 वार्ता