बेदोइन कबीलाई लोगों ने सडकों पर प्रदर्शन किया
इस्लामिया. मिस्र. 07 अक्टूबर. रायटर. मिस्र के सीमावर्ती सिनाई शहर में बेदोइन कबीलाई लोगों ने सडकों पर टायर जलाकर पुलिस पर आरोप लगाया है कि दूसरे कबीले के हमले के दौरान वह मूक दर्शक बनी रही
पुलिस और प्रत्यक्षदशियों ने आज कहा कि अल फावाखारिया कबीले के लोगों ने उत्तरी सिनाई शहर में सडकों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किए तथा एक सरकारी इमारत को निशाना बनाया
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जोरदार पथराव किया जिसमेंं एक अधिकारी घायल हो गया
उधर इब्राहिम नामक एक युवक ने बताया कि पुलिस ने भीड पर गोलियां चलाई जिसमें एक युवक घायल हुआ है
उसने कहा.. स्थिति बहुत बिगड गई है लेकिन हम पुलिस के इस दोहरे रवैये के खिलाफ लगातार सडकों पर प्रदर्शन करते रहेंगे1.. सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि पुलिस ने गोलियां नहीं चलाई बल्कि भीड को आगे बढने से रोकने के लिए सडकों पर अवरोधक खडे किए थे और प्रदर्शनकारियों ने एक सरकारी बैंक की इमारत को निशाना बनाया
जितेन्द्र. नंद091
रायटर