संयुक्त राष्ट्र में सोनिया गांधी के सबोधन से संघ खफा
नयी दिल्ली. 06 अक्टूवर .वार्ता. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने केन्द्र में सत्तारूढ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संयुक्त राष्ट्र अधिवेशन में संबोधन की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि श्रीमती गांधी न.न तो भारत की असली प्रतिनिधि है न.न ही महात्मा गांधी की
संघ के मुखपत्र .आगर्ेनाइजर . ने .बहुत से गांधी. शीर्षक वाले अपने संपादकीय में कहा है कि महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को श्रीमती गांधी द्वारा भारत की आेर से संयुक्त राष्ट्र में भाषण करना महात्मा गांधी की विरासत को हथियाने की कोशिश है1 संघ के अनुसार वास्तव में श्रीमती गांधी महात्मा गांधी की ठीक उलट हैं
पत्र का कहना है कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन में कभी भीअपने पुत्रों को अनुचित तरीके से आगे नही बढाया जबकि श्रीमती गांधीने न्यूयार्क जाने के कु छ दिन पूर्व ही अपने पुत्र राहुल गांधी को कांग्रेस में बडे पद पर बैठा दिया1 महात्मा गांधी ने कांग्रेस को राष्ट्रीय आंदोलन का माध्यम बनाया था जबकि श्रीमती गांधी ने कंाग्रेस को अपनी जागीर बना रखा है1 श्रीमती गांधी के खिलाफ न्यूयार्क में भारतीय मूल के कुछ लोगोंके विरोध प्रदर्शन को सही ठहराते हुए संघ ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल द्रविड मुनेत्र कषगम और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी भारतीय इतिहास से भगवान राम का नामोनिशान तक मिटाने पर आमादा है1 पत्र ने याद दिलाया है. कि महात्मा गांधी भारत में रामराज की स्थापना करना चाहते थे जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करूणानीधि राम और रामायण के खिलाफ विषवमन कर रहें हैं
संघ नें आरोप लगाया है कि लगता है कुछ पश्चिमी देश सोनिया गांधी को भारतीय राजनीति में जमाना चाहते हैं1 संघ ने जानना चाहा कि क्या श्रीमती गांधी को संयुक्त राष्ट्र में भाषण देने का न्योता उनके इटली मूल के कारण दिया गया
सुफल.समरेन्द्र.प्रकाश1517 ष्