फर्नान्डीस जद.यू. की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से नदारद
नयी दिल्ली 06 सितम्बर.वार्ता. जनता दल .यू.के नाराज नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जार्ज फर्नान्डीस ने इस बार फिर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से नदारद थे
पार्टी प्रवक्ता डा. शंभु श्रीवास्तव से जब यह पूछा गया कि श्री फर्नान्डीस कार्यकारिणी की बैठक में क्यों नहीं आए उन्होंने कहा .शाम को हम लोग पता करते है कि वह क्यों नही आए1. एक प्रश्न के उत्तर में पार्टी प्रवक्ता ने कहा .. श्री फर्नान्डीस हमारे सम्मानित नेता है1 हम लोग उनकी किसी बात का बुरा नही मानते1 वह अभी भी हमारी पार्टी में है और हम उनका आदर करते है1.. श्री फर्नान्डीस ने पिछले साल भी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा नही लिया था1 श्री शरद यादव के हाथो राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद श्री फर्नान्डीस पार्टी मेंं पूरी तरह अलग.थलग पड गए हैं और उनके आर्शीवाद से उनके समर्थक समता पार्टी को पुनर्जीवित करने के प्रयास में लगे हैं
अरबिन्द.विनोद.ति्रपाठी1953 वार्ता