भाजपा ने कुमारस्वामी सरकार से समर्थन वापस लिया
नयी दिल्ली 06 अक्तूबर.वार्ता. भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. ने जनता दल.सेकुलर. जद .एस. द्वारा वादे के बावजूद कर्नाटक की सत्ता सौंपने से इंकार करने पर आज एच डी कुमारस्वामी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया और राज्य में चुनाव कराने की मांग की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा संसदीय बोर्ड की हुयी बैठक में कुमारस्वामी सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया गया1 पूर्व वादे के मुताबिक जद.एस. को तीन अक्टूबर को भाजपा को सत्ता सौंपनी थी लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया
बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा कर्नाटक के प्रभारी यशवंत सिन्हा ने संवाददाताओं को बताया कि उपमुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद गौडा शीघ्र ही राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर से मिल कर उन्हें कुमारस्वामी सरकार से समर्थन वापसी का औपचारिक पत्र सौपेंगे1 श्री सिन्हा ने आरोप लगाया कि जद.एस. के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौडा ने भाजपा के साथ धोखा और विश्वासघात किया है1 उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक में इसी विश्वासघात के मुद्दे पर जनता के बीच जायेगी और उन्हे पूरा विश्वास है राज्य की जनता उपयुक्त फैसला करेगी
उन्होंने कहा कि जद.एस.ने वर्ष 2004 में दिये जनादेश का अपमान किया है और भाजपा के साथ 20 महीने पूर्व किये गए समौते को तोडा है1 उन्होंने राज्य में तुरंत विधानसभा चुनाव कराने की मांग की
प्रमोद उपाध्याय इंद्र जगबीर1350वार्ता