चव्हाण सोमवार को कर्नाटक के कांग्रेस विधायकोंसे मिलेंगे
नयी दिल्ली 05 अक्टूबर. वार्ता. कर्नाटक में अस्थिर राजनीति परिदृश्य के बीच कांग्रेस महासचिव पृथ्वीराज चव्हाण रविवार या सोमवार को बेंगलूर में पार्टी के नेताओं और विधायकों से मिलेंगे
एक वरिष्ठ पार्टी सूत्र ने आज रात यहां यूनीवार्ता का बताया कि श्री चव्हाण की यह यात्रा का उद्देश्य विधायकों और प्रदेश नेतृत्व के विचारों को जानना है1 हाल के फेरबदल में श्री चव्हाण को कर्नाटक का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है1पार्टी ने कर्नाटक की राजनीतिक हालातों के बारे में अभी तक कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया है
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक में राजनीतिक हालातों का जायजा लेने तथा सत्ता हस्तांतरण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. से जनता दल सेक्युलर .जदएस. के अलग होने की स्थिति में पार्टी की भूमिका तय क रने के लिए कल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगी
सूत्र ने कहा.. अभी जैसी हालत है उसमें कांग्रेस एच डी कुमारस्वामी सरकार के बने रहने के लिए उसे समर्थन के पक्ष में बिल्कुल नही है
सुमन/सत्या लखमी2339वार्ता..