क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बस सेवा सुधार के लिए मुंबई परिवहन विकासप्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव

By Staff
Google Oneindia News

ठाणे 05 अक्तूबर. वार्ता. मुंबई की बेस्ट और ठाणे जिले की चार मनपा बस सेवाओं को वृहत्तर बनाने के लिए मुंबई परिवहन विकास प्राधिकरण बनाने का एक प्रस्ताव है

यह जानकारी आज यहां ठाणे मनपा परिवहन विभाग के व्यवस्थापत अशोक रणखांबे ने यूनीवार्ता को दी1 उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग के मुख्य सचिव ने इस संदर्भ में एक पत्र ठाणे महानगरपालिका को हाल में भेजा है1 इस पत्र की प्रति शीघ्र ही नवी मुंबई मनपा, कल्याण डोंबिवली मनपा और मीरा भायंदर मनपा मनपा को भी भेजा जायेगा

परिवहन विभाग के सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में पुणे चिंचवड़ महानगरपालिका की बसों को एकत्रित कर महामंडल बनाने का प्रयोग सफल रहा है और इसीलिए मुंबई में भी महामंडल बनाकर बस सेवा में गुणात्मक सुधार लाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है1 मुंबई महामंडल में भिवंडी निजामपुर मनपा परिवहन को भी शामिल किया जायेगा और बसों की संख्या पांच हजार तक बढ़ाने की संभावना है

सूत्रों के अनुसार मुंबई परिवहन विकास प्राधिकरण बनने के बावजूद ठाणे समेत अन्य मनपाओं के परिवहन मंडलों को भंग नहीं किया जायेगा

उल्लेखनीय है इस समय एक मनपा क्षेत्र की बसों को दूसरी मनपा के क्षेत्र में जाने में दिक्कतें आती हैं1 इसी कारण ठाणे मनपा की बसें आज तक नवी मुंबई और मुंबई की सीमा में नहीं चल रही हैं जबकि ठाणे से मंत्रालय तक सीधी बस सेवा चलाने की मांग काफी समय से की जा रहीहै1 ठाणे से प्रति दिन हजारों लोग मुंबई जाते हैं और उन्हें भीड़ भरी लोकल ट्रेनों में धक्के खाने पड़ते हैं

सं. महेश सत्या लखमी1848 वार्ता.

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X