कर्नाटक में गबंधन सरकार का प्रयोग असफ्ल रहा .नायडू
नयी दिल्ली.05अक्तूबर.वार्ता1कर्नाटक में सत्ता हस्तांतरण को लेकर मचे बवाल पर भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि राज्य में जनता दल सेकुलर के साथ हाथ मिलाना एक गलत फ्ैसला था
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एम वेंकैया नायडू ने निजी टीवी चैनल .सीएनएन आईबीएन .. के साथ साक्षात्कार में आज ये विचार व्यक्त किए
उन्होंन ेकहा कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए जदएस नेता एच डी कुमारस्वामी पर भरोसा करना भाजपा की एक बडी राजनीतिक भूल साबित हुयी 1उन्होंने कहा कि ऐसा करने की बजाए भाजपा को अगले चुनावों तक प्रतीक्षा करनी चाहिए थी लेकिन भाजपा विधायक दूसरे चुनाव का सामना करने के लिए तैयार नहीं थे इसलिए पार्टी को गठबंधन सरकार बनाने का फ्ैसला लेना पडा
इस सवाल पर कि क्या सरकार बनाने के लिए भाजपा को फ्ंसा लिया गया था श्री नायडू ने कहा ऐसी कोई बात नहीं है यह तो एक प्रयोग भर था जो भाजपा के खिलाफ् चला गया..
बहरहाल उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेता बीए येदीयुरप्पा आज नहीं तो कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे
मधूलिका सत्या लखमी2120 वार्ता