जद एस कल अपना निर्णय राजनाथ को बतायेगा
नयी दिल्ली 05 अक्टूबर . वार्ता. कर्नाटक में सत्ताढ जनता दल.सेक्यूलर. और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार के भविष्य को तय करन ेके लिये जद .एस. की राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम यहां हुई जिसमें लिये गये फैसलों से भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को कल अवगत कराया जायेगा
जद.एस. के प्रधान महासचिव के . दानिश अली ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौडा के आवास पर चल रही इस बैठक के बारे में संवाददाताओं को बताया कि इसमें 20 महीने पुरानी गठबंधन सरकार को आगे चलाने के बारे में महत्वपूर्ण फैसला किया जायेगा
उन्होंने कहा कि बैठक में लिये गये फैसले को अभी सार्वजनिक नही किया जायेगा बल्कि इससे भाजपा अध्यक्ष को कल अवगत कराया जायेगा 1 जद.एस. अध्यक्ष देवेगौडा और भाजपा अध्यक्ष सिंह के बीच कल होने वाली मुलाकात का समय अभी तय नही हुआ है
सुफल.निगम.संजीव.अजय.ति्रपाठी1912 जारी.वार्ता