UPSC Success Story: 'जीत लिया जहां', ट्रक चालक की बिटिया बन गई अधिकारी, हासिल की 708वीं रैंक
UPSC Success Story: 'मंजिलें उनको मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है, परों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है', ये लाइनें पूरी तरह से फिट बैठती हैं नगर पंचायत पिरान कलियर की फैरूज फातिमा पर, जिन्होंने अपनी मजबूत इ्च्छा शक्ति और मेहनत से ये साबित कर दिया कि सफलता किसी की बपौती नहीं है।'
आपको बता दें कि ट्रक चालक की बेटी फातिमा ने UPSC में 708वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। अपनी सफलता का क्रेडिट माता-पिता के अटूट समर्थन और अपनी निरंतर मेहनत को देने वाली फैरूज फातिमा ने ये साबित कर दिया कि 'अगर सोच सही और मेहनत में ईमानदारी हो तो इंसान को सफलता हर हालत में मिलकर रहती है।'

गौरतलब है कि दरगाह किलकिली शाह बस्ती की निवासी फैरूज फातिमा के पिता, इकबाल, पेशे से ट्रक चालक हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, परिवार ने फातिमा की शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। इकबाल कहते हैं, 'हमने बेटी की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी और फातिमा ने भी लगन से पढ़ाई कर हमारा विश्वास बनाए रखा, हमें उस पर गर्व है, उसने एक सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए उसने दिन-रात एक कर दिया और आज वो पूरा हो गया है।'
UPSC Success Story: अमृत इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा प्राप्त की
फातिमा ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरनगर के अमृत इंटर कॉलेज से कक्षा 1 से 12 तक पूरी की। इसके बाद, उन्होंने बीएसएम डिग्री कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की। सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय करते हुए, उन्होंने दिल्ली में कोचिंग ली और पूरी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की।
UPSC Result News: 'एक बेटी और एक बेटे को खो दिया'
फातिमा के परिवार ने जीवन में कई कठिन दौर देखे हैं। उनके पिता ने बताया कि बीमारी के कारण उन्होंने पहले एक बेटी और एक बेटे को खो दिया था। इन दुखद परिस्थितियों के बावजूद, परिवार ने हिम्मत नहीं हारी और फातिमा अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहीं, जिससे उनके हौसले को और बल मिला। उनकी सफलता से नगर पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।
6 मार्च को आए UPSC Civil Services 2025 के नतीजे
गौरतलब है कि 6 मार्च को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया था। इसमें अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और आकांश धुल तीसरे स्थान पर रहे। इस साल कुल 180 उम्मीदवारों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए किया गया है।
UPSC फाइनल में टॉप 10 टॉपर्स
- अनुज अग्निहोत्री
- राजेश्वरी सुवे एम 3
- एकांश ढुल
- राघव झुनझुनवाला
- ईशान भटनागर
- ज़िनिया अरोड़ा
- ए आर राजा मोहिद्दीन
- पक्षल सेक्रेटरी
- आस्था जैन
- उज्ज्वल प्रियांक












Click it and Unblock the Notifications