Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPSC सेवा आवंटन 2024: यश कुमार 990वीं रैंक लाकर भी बने IAS, टॉपर शक्ति दुबे को कौन-सी सर्विस मिली?

UPSC Service Allotment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतर्गत सफल घोषित हुए उम्मीदवारों को उनकी सेवाएं और कैडर आवंटित कर दिए हैं। आयोग ने 5 अगस्त 2025 को UPSC सर्विस कैडर अलॉटमेंट 2024 की आधिकारिक सूची जारी की, जिसमें IAS, IPS, IFS सहित कुल 875 अभ्यर्थियों को विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं, केंद्रीय ग्रुप-A सेवाओं, और ग्रुप-B सेवाओं में चयनित किया गया है। इस सूची में टॉप रैंकर्स से लेकर PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों तक को उच्च सेवाएं मिली हैं।

सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि जहां रैंक 1 हासिल करने वाली शक्ति दुबे को IAS मिला, वहीं 990 वीं रैंक लाने वाले यश कुमार को भी IAS सेवा अलॉट की गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यूपीएससी में केवल रैंक ही नहीं, बल्कि आरक्षण नीति, कैटेगरी, सेवा प्राथमिकता और सीट उपलब्धता भी नियुक्ति में अहम भूमिका निभाते हैं।

UPSC Service Allotment 2024

990वीं रैंक वाले आईएएस कौन?

ऐसा नहीं हैं कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद सिर्फ टॉप रैंक लाने वाले ही आईएएस अफसर बनते हैं। आईएएस बनना अभ्यर्थी की रैंक, सर्विस प्रेफरेंस व उपलब्ध सीटों की संख्या से तय होता है। इस बात का उदाहरण 990वीं रैंक लाने वाले यश कुमार हैं। सामान्य श्रेणी से आने वाले यश कुमार आईएएस बने हैं। हालांकि वे विकलांगता श्रेणी (PwBD) से भी आते हैं। उन्हें सुनने में कठिनाई है।

शक्ति दुबे समेत 22 टॉपर को आईएएस

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वालीं शक्ति दुबे ने यूपीएससी सीएसई 2024 में नंबर वन रैंक हासिल की थी। शक्ति दुबे समेत शुरुआत 22 टॉपर को आईएएस सर्विस कैडर अलॉट हुआ है। जबकि आईपीएस सर्विस की शुरुआत 23वीं और आईएफएस सर्विस की शुरुआत 25वीं रैंक से हुई है।

किस सेवा में कितने अफसर बने हैं?

  • 179 आईएएस - भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS - Indian Administrative Service)
  • 153 आईपीएस - भारतीय पुलिस सेवा (IPS - Indian Police Service)
  • 55 आईएफएस - भारतीय विदेश सेवा (IFS - Indian Foreign Service)
  • 19 आईएएंडएएस - भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (IA&AS - Indian Audit and Accounts Service)
  • 179 आईआरएस (आईटी) - भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) (IRS - Income Tax)
  • 95 आईआरएस (सीएंडआईटी) - भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं अप्रत्यक्ष कर) (IRS - Customs & Indirect Taxes)
  • 6 आईडीईएस - भारतीय रक्षा संपदा सेवा (IDES - Indian Defence Estates Service)
  • 13 दानिक्स - दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (DANICS - Delhi, Andaman & Nicobar Islands Civil Service)
  • 104 आईआरएमएस - भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (IRMS - Indian Railway Management Service)
  • 16 आईडीएएस - भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS - Indian Defence Accounts Service)
  • 21 आईसीएएस - भारतीय सिविल लेखा सेवा (ICAS - Indian Civil Accounts Service)
  • 5 आईपीओएस - भारतीय डाक सेवा (IPoS - Indian Postal Service)
  • 3 आईसीएलएस - भारतीय कॉरपोरेट विधि सेवा (ICLS - Indian Corporate Law Service)
  • 5 आईटीएस - भारतीय दूरसंचार सेवा (ITS - Indian Telecommunication Service)
  • 14 आईआईएस - भारतीय सूचना सेवा (IIS - Indian Information Service)
  • 2 आईपीएंडटीएएफएस - भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा (IP&TAFS - Indian Post & Telecommunication Accounts and Finance Service)
  • 3 एएफएचक्यू - सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा (AFHQ - Armed Forces Headquarters Civil Service)

UPSC की मुख्य सेवाएं कौन-कौन सी हैं?

अखिल भारतीय सेवाएं (All India Services)
IAS - भारतीय प्रशासनिक सेवा
IPS - भारतीय पुलिस सेवा
IFoS - भारतीय वन सेवा (अलग परीक्षा भी होती है)

केंद्रीय सेवाएं (Central Civil Services - Group A)

  • IFS - भारतीय विदेश सेवा
  • IRS (IT) - आयकर विभाग
  • IRS (C&IT) - कस्टम और अप्रत्यक्ष कर
  • IAAS - लेखा और ऑडिट सेवा
  • IRTS - रेलवे ट्रैफिक सेवा
  • IDAS - रक्षा लेखा सेवा
  • IPoS - डाक सेवा
  • ITS - दूरसंचार सेवा
  • और अन्य 20 से अधिक सेवाएं

ग्रुप B की सेवाएं

  • DANICS - दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा
  • AFHQ - सशस्त्र बल मुख्यालय सेवा
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+