'बहुत ज्यादा ना पढ़ें, बस....', UPSC CSE में तीसरी रैंक पाने वाली उमा ने बताया सफलता का मंत्र

UPSC Result 2023: Uma Harathi N ने यूपीएससी सीएसई में तीसरी रैंक प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी उतना ही पढ़ें, जितनी जरूरत हो। वो अभ्यास पर ज्यादा फोकस करें।

Uma Harathi

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इसमें तेलंगाना की उमा हराथी एन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को एक बड़ा मैसेज दिया है।

उमा ने इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन किया था। उनके लिए ये रास्ता आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वो लगातार चार बार फेल हुईं और पांचवीं बार में उन्होंने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल कर ली।

अपने सफर पर उमा ने कहा कि असफल होना ठीक है। वो कई बार असफल हुईं। बस आप खुद पर गर्व करें। उन्होंने बताया कि ये उनका पांचवां प्रयास था। ये उनके लिए आसान नहीं था, ये बहुत लंबा सफर रहा, लेकिन वो मानती हैं कि ओवरऑल उनकी यात्रा शानदार रही। उन्होंने कई गलतियां कीं और उससे सीखा।

उन्होंने तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भी कई सुझाव दिए। उमा ने कहा कि बहुत ज्यादा ना पढ़ें, बस उतना पढ़ें, जितना जरूरी हो। ये एक प्रतियोगी परीक्षा है, यहां अभ्यास ही काम आएगा। साथ ही अपनी खुद की रणनीति बनाएं।

कैसे मिली प्रेरणा?
उमा के मुताबिक उनके पिता चाहते थे कि वो अधिकारी बनें, उन्होंने ही उनको प्रेरित किया। वो हमेशा उनको बताते थे कि करियर के लिए UPSC एक शानदार मंच है। उमा ने ये भी कहा कि सफलता का कोई एक मंत्र नहीं है, अगर आपको सफल होना है तो दृढ़ता से मेहनत करनी होगी।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले अभ्यर्थी परीक्षा को समझें। इसके बाद अपनी रणनीति बनाएं। इस दौर में कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ेगा। उसे स्वीकार करें।

IIT से की है पढ़ाई
आपको बता दें कि उमा पहले से मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने आईआईटी-हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में नृविज्ञान (Anthropology) लिया था। अपनी पढ़ाई के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए सिविल सेवा कोचिंग संस्थान में 6 महीने तक ऑनलाइन काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+