success Story: छोटे से गांव की लड़की कल्पना ने 6 माह में हासिल की 3 सरकारी नौकरी, जानिए स्ट्रेटेजी
Kalpan Birda Success Story: राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी इलाके के गांव रिणाऊ अब तक तो 'पोलर मैन' राजीव बीरड़ा के नाम से विख्यात था, मगर अब यहां की बेटी कल्पना बीरड़ा ने भी कामयाबी की नई कहानी लिखी है।
गांव रिणाऊ के राजीव बीरड़ा वो शख्स हैं, जो दुनिया की सबसे ठंडी जगह अंटार्कटिका में तिरंग लहरा चुके हैं जबकि कल्पना बीरड़ा ने महज छह माह में तीन बड़े एग्जाम क्रैक कर डाले हैं। दोनों ही सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

बता दें कि कल्पना बीरड़ा गांव रिणाऊ के महिपाल बीरड़ा की बेटी हैं। कल्पना ने सबसे पहले CHSL में PA की पोस्ट पाई। फिर सीजीएल की परीक्षा पास कर ऑडिटर का पद हासिल किया और अब CGST इंस्पेक्टर बनकर खाकी वर्दी पहनी है।
कल्पना बीरड़ा की तीन सरकारी नौकरी
1. SSC CHSL में पीए पद
2. सीजीएल पास कर ऑडिटर
3. CGST में इंस्पेक्टर

टोंक व लक्ष्मणगढ़ से की पढ़ाई
तीन बहनों में सबसे बड़ी कल्पना ने वनस्थली विद्यापीठ निवाई टोंक से बीएससी और मरुधरा कॉलेज लक्ष्मणगढ़ सीकर से बीएड की डिग्री हासिल की। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही कल्पना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गई थी। CGST Inspector बनकर खाकी वर्दी में घर आई तो हर कोई खुशी से झूम उठा।
जानकारी के अनुसार कल्पना के पिता महिपाल बीरड़ा विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। माता ग्रहणी हैं। दादाजी भूतपूर्व पंचायत समिति सदस्य रहे हैं। कल्पना की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। लोग उसके घर बधाई देने पहुंच रहे हैं।

कल्पना कहती हैं कि उसने कुछ समय दिल्ली में कोचिंग ली और उसके बाद पर रहकर सेल्फ स्टडी की। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान कल्पना ने पढ़ने के साथ-साथ Revision को प्राथमिकता दी। नतीजा हम सबके सामने है।
कल्पना अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने परिवार के सदस्यों को देती है जिसकी वजह से उसको अच्छे से सेल्फ स्टडी करने में मदद मिली जिसके परिणाम स्वरूप आज वह अपना बेहतर मुकाम हासिल करने में कामयाब रही||
कल्पना का मनाना है कि जिंदगी में इंसान को कभी भी अपनी परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं मानना चाहिए बल्कि उन्हें ताकत बनाकर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मेहनत के दम पर विपरीत हालत में भी सक्सेस हुआ जा सकता है।

सफलता के लिए यह भी जरूरी है कि इंसान हमेशा खुद पर विश्वास रखें। शुरुआती में अगर छोटी-छोटी असफलताए मिले तो उनसे घबराए नहीं बल्कि आगे बढ़ते रहना चाहिए।
कल्पना के ताऊजी राजेंद्र कुमार ने बताया कि बेटी ने जोधपुर में जीएसटी विभाग में इंस्पेक्टर पद पर ज्वाइन कर लिया है। डेढ़ माह हो गया है। एक अप्रैल से वह प्रशिक्षण पर जाएगाी। बेटी की कामयाबी पर पूरा परिवार खुश है।












Click it and Unblock the Notifications