Success Story: गजब है इस IFS की कहानी,पति IAS तो भाई है डिप्टी कलेक्टर, खूबसूरती में मॉडलों को देती हैं मात
Success Story: हमारे देश में यूपीएससी की परीक्षा काफी कठिन मानी जाती है, इसे क्रैक करना काफी मुश्किल है इसलिए जो लोग इसमें सफल होते हैं वो लोगों के लिए मिसाल बन जाते हैं।
सक्सेस स्टोरी की इस कड़ी में हम आज आपको बताएंगे IFS आरुषि मिश्रा की कहानी ,जो दिमाग से तो काफी तेज हैं ही, खूबसूरती और स्टाइल में बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडलों को भी फेल कर देती हैं।

सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहने वाली आरुषि मिश्रा मूल रूप से यूपी के रायबरेली की रहने वाली हैं, बचपन से ही वो काफी मेधावी थीं, उन्होंने दसवीं में 95.14 प्रतिशत और 12वीं में 91.2 फीसदी नंबर प्राप्त किए थे और इसके बाद ये बीटेक की तैयारी के लिए कोटा चली गईं, जहां के एक कोचिंग संस्थान में इनकी मुलाकात कोटा ही के रहने वाले चर्चित गौड़ से हुई।
चर्चित गौड़ भी काफी मेधावी और होशियार थे, इसी कारण वो कोचिंग संस्थान में भी काफी चर्चित रहते थे। उन्होंने International Mathematics Olympiad में 500 में से 500 नंबर अर्जित किए थे। उनकी कुशाग्र बुद्धि से आरुषि और आरुषि की सुंदरता-स्मार्टनेस से चर्चित से प्रभावित हो गए थे लेकिन उस वक्त दोनों के सामने करियर बनाने की चुनौती थी और इसलिए दोनों ने एक-दूसरे को केवल हाय-हैलो तक सीमित रखा था। दोनों की मेहनत काम लाई और दोनों का सेलेक्शन आईआईटी में हो गया।
चर्चित ने दिल्ली आईआईटी से बीटेक किया तो वहीं आरुषि ने रूड़की से, इसी दौरान दोनों की बातें शुरू हुईं जो कि धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गईं। बीटेक करने के बाद इन दोनों ने यूपीएससी की परीक्षा देने का फैसला किया और इसकी तैयारियों में जुट गए।
चर्चित ने हासिल की साल 2016 में 96वीं रैंक
हालांकि चर्चित गौड़ ने अपने पहले ही प्रयास में साल 2016 में 96वीं रैंक हासिल कर ली लेकिन आरुषि सफल नहीं हुईं लेकिन वो निराश नहीं हुईं, चर्चित उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे जिसका नतीजा ये हुआ कि साल 2019 में भारतीय वन सेवा परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल कर ली।
साल 2021 में आरुषि और चर्चित ने की शादी
इस दौरान दोनों का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव से भी गुजरा लेकिन दोनों का फोकस अपने करियर से नहीं हटा और फिर परिवार वालों की सहमति से दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली। आरुषि के पिता एडवोकेट हैं और मां लेक्चरर हैं।
आरुषि का छोटा भाई अर्णव मिश्रा भी डिप्टी कलेक्टर
जबकि उनका छोटा भाई भी अर्णव मिश्रा भी डिप्टी कलेक्टर है। वो अपनी बहन को अपनी मिसाल मानते हैं, उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा है कि 'उनकी बहन ही उनकी ताकत हैं और उन्हें देखकर ही मुझमें भी अधिकारी बनने की इच्छा जागृत हुई।'
खूबसूरती की मल्लिका आरुषि मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं
आपको बता दें कि आरुषि इस वक्त आगरा नेशनल चंबल सेंक्चुअरी की DFO हैं तो वहीं चर्चित गौड़ आगरा विकास प्राधिकरण में वाइस चेयरमैन हैं। बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका आरुषि मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं और इंस्टा पर उनके 45.2k फॉलोवर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications