गजब है इस डॉ की कहानी, कड़ी मेहनत के बाद किया UPSC क्रेक, लेकिन शादी के बाद छोड़ी नौकरी, वजह हैरान करने वाली

Dr Tanu Jain UPSC Success Story: 'एक दिन बिक जायेंगे माटी के मोल,जग में रह जायेंगे प्यारे तेरे बोल', यही स्टेटस लाइंस हैं डॉ. तनु जैन की, जिन्हें लोग मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में पहचानते हैं, डॉ. तनु जैन की सक्सेस कहानी काफी अनोखी है।

वो आज लोगों के लिए मिसाल हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि तनु जैन पहले सिविल सर्विस में थीं लेकिन उन्होंने शादी के बाद अपनी नौकरी छोड़ दी और इसके पीछे जो वजह थी वो बहुत ज्यादा ही खास है, जिसे हर किसी को जानना जरूरी है।

Dr Tanu Jain

दिल्ली 6 की रहने वाली तनु जैन स्कूली जीवन से ही काफी होशियार थीं, हालांकि तब उनका मन किताबों से ज्यादा खेलने कूदने में लगता था। लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में तनु ने बताया था कि 12 वीं में मार्क्स अच्छे आए तो उन्होंने बीडीएस की परीक्षा देदी और उसके बाद वो डेटिंस्ट बन गईं।

उन्हें लोग कहत थे कि वो पढ़ने में काफी अच्छी हैं लेकिन उन्हें ये बात कभी फील ही नहीं होती थी। मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज से बैचलर्स ऑफ डेंटल सर्जरी की पढ़ाई के दौरान एक दिन वो स्कॉलरशिप के लिए फार्म भर रही थीं कि तभी उन्हें किसी रिश्तेदार के जरिए सिविल सर्विसेज के बारे में पता चला।

बीडीएस की पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी की

इसके बाद वो बीडीएस की पढ़ाई के साथ यूपीएससी की भी तैयारी करने लगीं, वो नियमित रूप से पांच घंटे पढ़ाई किया करती थीं और उनकी मेहनत रंग लाई और डॉक्टरी की डिग्री लेने के साथ-साथ प्रीलिम्स भी निकाल लिया लेकिन मेंस में चूक गईं और आपको जानकर हैरत होगी कि वो यूपीएससी इंटरव्यू राउंड में चार बार पहुंचीं और चौथे राउंड एग्जाम क्लीयर किया।

डॉ तनु जैन के पति वात्सल्य पंडित भी सिविल सेवा में हैं

इसी दौरान तनु जैन की लाइफ में वात्सल्य पंडित की एंट्री हुई, जो कि खुद सिविल सेवा में हैं, दोनों की दोस्ती प्रेम में बदली और दोनों ने घरवालों की मर्जी से शादी कर ली। इस शादी से दोनों को एक बेटा राजवर्धन है। तनु ने प्रशासनिक सेवा की नौकरी साढ़े सात साल की और अचानक से एक दिन उन्होंने नौकरी छोड़ दी। उनका ये फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला था, हालांकि उनके इस फैसले में उनके पति उनके साथ थे।

नौकरी छोड़कर देने लगीं बच्चों को कोचिंग

सभी को लग रहा था जिस पद के लिए तनु ने इतनी मेहनत की उसे पाने के बाद अचानक से जॉब छोड़ देना बहुत ज्यादा हैरान कर देने वाला था। तनु ने अध्यापन की ओर रूख किया, दरअसल वो लोगों को UPSC से जुड़े टिप्स देती थीं, वो बहुत मॉक इंटरव्यू कराती थीं इसलिए इस एग्जाम में बच्चे कहां फेल होते है, ये मालूम था और इसी वजह से उन्होंने बच्चों को कोचिंग देने का फैसला किया।

मैंने अपनी दिल की आवाज पर काम छोड़ा: डॉ जैन

लल्लनटॉप को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'छात्रों से बात करते हुए मुझे अपनी टीचिंग स्कील पता चली जिसके बाद मुझे लगा कि मुझे इस क्षेत्र में ही काम करना चाहिए इसलिए मैंने जॉब छोड़ दी, ये मैंने अपनी दिल की आवाज पर किया था, किसी दवाब में आकर नहीं किया था और यकीन मानिए मैं इस काम से बहुत ज्यादा खुश हूं।'

Tathastu नामक आईएएस कोचिंग की स्थापना

डॉ. तनु जैन सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 844K फॉलोअर्स हैं. उन्होंने दिल्ली में Tathastu- नामक आईएएस कोचिंग की स्थापना की है और वो इसी नाम से अपना एक यूटयूब चैनल भी चलाती हैं और इन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+