मिलिए इस खूबसूरत IPS से, जिसने बिना कोचिंग क्रैक की UPSC परीक्षा, हमेशा कहती हैं- 'डर के आगे जीत है'
IPS Anshika Verma Success Story: 'मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है', यही सोचना है IPS अंशिका वर्मा का, जिन्होंने अपने बुलंद हौसलों से सफलता का आसमान छू लिया और आज वो करोड़ों लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं।
सक्सेस स्टोरी (Success Story)की सीरीज में आज हम आपको अंशिका वर्मा की कहानी बताएंगे, जिनकी स्टोरी जितनी दिलचस्प है उससे ज्यादा कहीं प्रेरणादायक भी हैं, जो निश्चित तौर पर आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।

आपको बता दें कि अंशिका वर्मा यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं, ये जिला आईएस-आईपीएस कोचिंग के लिए यूपी में बेस्ट माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद यूपीएसी की तैयारी के लिए अंशिका ने कोई कोचिंग नहीं की और ना ही कोई क्रैश कोर्स ज्वाइन किया, उन्होंने बस किताबों का अध्ययन किया और दिन-रात नियमबद्ध ढंग से पढ़ाई की और इसी कारण आज वो सफल हैं।
सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं IPS अंशिका वर्मा
अंशिका बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं, इसलिए वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय भी हैं, उन्हें लोग सबसे खूबसूरत IPS के तमगे से नवाजते हैं। अंशिका वर्मा प्रयागराज के एक संभ्रात परिवार से आती हैं, उनके पिता बिजली ऑफिसर थे, उनकी स्कूली पढ़ाई नोएडा में हुई, वो पढ़ने में शुरू से ही काफी मेधावी थीं।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया
उन्होंने साल 2018 में गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया था लेकिन उन्होंने इसके बाद यूपीएसी की परीक्षा देने का मन बना लिया और उन्होंने साल 2019 में इसकी परीक्षा भी दी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
दूसरी बार में पास की UPSC परीक्षा, 136 वी रैंक हासिल की
इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दूसरी बार भी एग्जाम दिया और इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और वो साल 2020 में 136 वी रैंक हासिल की, जिसके बाद वो आईपीएस अधिकारी बनीं।
'सब्जेक्ट को रट-रट कर याद करने से कुछ भी नहीं होता'
उनका मानना है कि 'सफलता का कोई शार्टकट नहीं है, ये बस आपकी मेहनत और आत्मविश्वास पर निर्भर करती है, अंशिका सभी से यही कहती है कि सब्जेक्ट को रट-रट कर याद करने से कुछ भी नहीं होता है बल्कि उसे समझने का प्रयास करें, जब आप विषय को समझ लेंगे, निश्चित तौर पर आप सफलता हासिल कर लेंगे।'
हम सभी को एक प्लान बनाना चाहिए: अंशिका वर्मा
3 जनवरी 1996 को जन्मी अंशिका का कहना है कि 'UPSC एग्जाम देने के लिए हम सभी को एक प्लान बनाना चाहिए क्योंकि इसका सिलेबस काफी ज्यादा है, फिर आपको स्टडी मटीरियल चुनना चाहिए और उसे बार-बार रिवाइज करना चाहिए।'
'मत डर तू मत डर क्योंकि डर के आगे जीत है'
'किसी के कहने पर कुछ भी नहीं पढ़ लेना चाहिए, सबसे अच्छी तैयारी के लिए NCERT की किताबें हैं, क्योंकि यहां आपको सही और मजबूत जानकारी मिलती है। लोगों की बातों को अनदेखा करते हुए सिर्फ और सिर्फ लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए और कभी भी असफलता से घबराना या निराश नहीं होना चाहिए , हमेशा यही सोचना चाहिए कि मत डर तू मत डर क्योंकि डर के आगे जीत है।'












Click it and Unblock the Notifications