Success Story: 'जो चमके और फिर टूट गए'-IAS Priyanka Goel ने 2025 के अंत पर क्यों कहा ऐसा? संघर्ष से भरा सफर
IAS Priyanka Goel Success Story: 2025 का साल खत्म होने की दहलीज पर है और इस मौके पर DANICS अधिकारी से IAS बनीं प्रियंका गोयल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की-'भ्रम और आशा के दौर से गुजरी, उन वादों से जो चमके और फिर टूट गए...'। इस पोस्ट ने लाखों लोगों का दिल छू लिया। प्रियंका की यह लाइनें सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि हर उस युवा की कहानी है, जो सपनों के लिए संघर्ष करता है।
प्रियंका ने UPSC के 6 अटेम्प्ट दिए-5 बार फेल हुईं, ताने सुने, लेकिन आखिरी प्रयास में AIR 369 हासिल कर IAS बनीं। वे दिल्ली की रहने वाली हैं, ब्यूटी विद ब्रेन कहलाती हैं और उनकी जर्नी युवाओं के लिए प्रेरणा है। आइए, जानते हैं प्रियंका गोयल की पूरी सक्सेस स्टोरी, संघर्ष, परिवार और 2025 की उस पोस्ट का मतलब...

Who Is Priyanka Goel: प्रियंका गोयल कौन हैं? दिल्ली की बेटी से IAS तक
प्रियंका गोयल दिल्ली की रहने वाली हैं। वे मिडिल क्लास फैमिली से हैं। पिता मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में, मां हाउसवाइफ। दो छोटे भाई-बहन हैं। प्रियंका बचपन से पढ़ाई में अव्वल रहीं। बोर्ड एग्जाम में 93% अंक। दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाविद्यालय से B.Com (ऑनर्स) किया। कॉलेज के पहले साल में मॉडलिंग का ऑफर आया। लेकिन 2016 में फाइनल ईयर से UPSC तैयारी शुरू कर दी।

प्रियंका को 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहा जाता है। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, जहां UPSC टिप्स और मोटिवेशन शेयर करती हैं। 2022 में UPSC क्रैक कर DANICS (दिल्ली एंड अंडमान निकोबार सिविल सर्विस) में सेलेक्ट हुईं, फिर IAS में प्रमोशन। फिलहाल दिल्ली/केंद्र में पोस्टेड।

IAS Priyanka Goel UPSC जर्नी: 5 फेलियर, ताने और आखिरी अटेम्प्ट में सफलता
प्रियंका की UPSC स्टोरी हार न मानने की मिसाल है:

- 2017: पहला अटेम्प्ट-प्री फेल।
- 2018: प्री फेल।
- 2019: प्री क्लियर, मेन्स फेल।
- 2020: प्री फेल।
- 2021: प्री फेल (कोविड में मां गंभीर बीमार, रिवीजन नहीं हो पाया)।
- 2022: छठा और आखिरी अटेम्प्ट-AIR 369, DANICS सेलेक्ट, फिर IAS।

प्रियंका कहती हैं, 'छठा फॉर्म भरते वक्त रोने लगी। सोचा-इस बार भी फेल हुई तो मौका खत्म। लोग ताने मारते-'तुमसे नहीं होगा, शादी कर लो'। लेकिन दादा बोले-'मेहनत रंग लाएगी'। माता-पिता ने कभी हार नहीं मानने दिया।'
IAS Priyanka Goel Tips: प्रियंका की UPSC स्ट्रैटजी
प्रियंका के टिप्स युवाओं के लिए गोल्डन:-
- पाठ्यक्रम को हल्के में न लें, पूरा याद रखें।
- ज्यादा किताबें न पढ़ें, चुनिंदा किताबें बार-बार।
- रिवीजन जरूरी।
- आंसर राइटिंग पर फोकस-स्पीड, शुद्धता, प्रेजेंटेशन।
- मॉक टेस्ट और प्रीवियस ईयर पेपर्स सॉल्व करें।

2025 की पोस्ट: 'जो चमके और फिर टूट गए'-क्या मतलब?
27 दिसंबर 2025 को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा:-
- 'भ्रम और आशा के दौर से गुजरी,
- उन वादों से जो चमके और फिर टूट गए...
- कुछ रातों ने धैर्य सिखाया,
- कुछ दिनों ने साहस की मांग की...
- जो नहीं रुका, उसने आकार दिया।
- जो रुका, उसने कोमल बनाया।
- इस साल को समझदार होकर खत्म कर रही हूं-
- कम भ्रमों और गहरी आशा के साथ।'
यह पोस्ट व्यक्तिगत और प्रोफेशनल संघर्ष की है। प्रियंका ने UPSC में टूटने, फिर उठने की बात कही। 2025 उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा-IAS में नई जिम्मेदारियां, लेकिन पुराने दर्द भी। पोस्ट से लगता है कि कुछ रिश्ते या उम्मीदें टूटीं, लेकिन वे मजबूत होकर आगे बढ़ रही हैं।
परिवार और सपोर्ट सिस्टम: हौसला बढ़ाने वाले
- माता-पिता: कभी हार नहीं मानने दिया। मां की बीमारी में भी साथ खड़े।
- दादा: 'मेहनत रंग लाएगी'-यह लाइन प्रियंका की फेवरिट।
- दोस्त-रिश्तेदार: ताने मारे, लेकिन प्रियंका ने इग्नोर किया।
प्रियंका कहती हैं कि सपनों में जान होनी चाहिए। हौसलों से उड़ान होती है।
प्रियंका की स्टोरी हर युवा को इंस्पायर करेगी
प्रियंका गोयल की जर्नी दिखाती है कि 5 फेलियर के बाद भी सफलता मिल सकती है। वे दिल्ली की आम लड़की से IAS बनीं-ब्यूटी, ब्रेन और हिम्मत का परफेक्ट मिक्स। 2025 की पोस्ट साल के दर्द और नई उम्मीद की कहानी है। प्रियंका युवाओं को मैसेज देती हैं-'हार मत मानो, आखिरी कोशिश तक लड़ो।' क्या आपको यह स्टोरी मोटिवेट करती है? कमेंट्स में बताएं!












Click it and Unblock the Notifications