Success Story: इस खूबसूरत IAS ने बिना कोचिंग के 22 साल में किया UPSC क्रेक, हैरान कर देगी इनकी कहानी
Success Story: कहते हैं ना जहां चाह है वहीं राह है.... अगर आपके अंदर कुछ कर गुजरने का जूनून है और आप दिन-रात उसके लिए मेहनत करते हैं तो निश्चित तौर पर सफलता आपके कदम चूमती है। ऐसे ही जूनूनी व्यक्तित्व की मालकिन हैं आईएएस अनन्या सिंह, जिनकी कहानी काफी प्रेरणादायक है।
इसलिए सक्सेस स्टोरी की कड़ी में हम आज बात करेंगे अनन्या सिंह की, जिन्होंने यूपीएससी जैसे कठिन एग्जाम को मात्र 22 साल की उम्र में पहले प्रयास में क्रैक किया।

आपको बता दें कि बेइंतहा खूबसूरती की मालकिन अनन्या सिंह मूल रूप से यूपी के प्रयागराज की रहने वाली हैं। अपने घर की रौनक औऱ लोगों की निगाहों में 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहलाने वाली अनन्या सिंह बचपन से ही शार्प दिमाग की हैं, वो काफी मेधावी, हंसमुख और मेहनती हैं, उनके घरवाले बताते हैं कि उन्हें शुरू से ही किताबों से मोहब्बत है।
भारत की सबसे युवा IAS अधिकारियों में से एक अनन्या ने सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है, उनके हाईस्कूल में 96% और 12वीं में 98.25% अंक प्राप्त किए थे, वो अपने जिले की टॉपर रही हैं। अनन्या को शुरू से पता था कि उन्हें बड़े होकर क्या करना है और क्या बनना है। वो रेगुलर पढ़ाई करने वाली छात्रा रही हैं, उनका एक रूल था कि वो डेली आठ घंटे पढ़ाई करेगी और इस नियम उन्होंने IAS बनने तक पालन किया।
12वीं पास करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र में स्नातक किया और इसी दौरान वो यूपीएससी की पढ़ाई में जुट गईं और तीन साल उन्होंने लगातार इसके लिए तैयारी की और बिना एक भी दिन छोड़े आठ घंटे की पढ़ाई की।
यूपीएससी परीक्षा पास की और AIR 51 रैंक हासिल की
खास बात ये रही कि अनन्या सिंह ने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं किया लेकिन किताबों का नियमित रूप से अध्ययन किया, जिसका नतीजा ये हुआ कि इन्होंने पहले प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा पास ही नहीं की बल्कि AIR 51 रैंक हासिल करके सफलता का नया इतिहास लिखा।
कोचिंग से ज्यादा सेल्फ स्टडी पर भरोसा था-अन्नया सिंह
अपने इंटरव्यू में अन्नया ने कहा था कि 'उन्हें कोचिंग से ज्यादा सेल्फ स्टडी पर भरोसा था, उन्होंने प्री एग्जाम के बाद डेली लिखने का प्रयास किया और तब जाकर वो खुद को एग्जाम के लिए तैयार कर पाईं। वो आज लोगों के लिए मिसाल हैं।
'जीवन में टाइम टेबल होना बहुत जरूरी है'
उन्होंने कहा कि जीवन में टाइम टेबल होना बहुत जरूरी है, अगर आप डेली रोज 7-8 घंटे पढ़ाई सही तरीके से करते हैं तो निश्चित तौर पर आपको सफलता हासिल होगी।
इंस्टाग्राम पर अन्नया सिंह के 46.6 K फॉलोअर्स हैं
अपने अंदाज और खूबसूरती के लिए वो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 46.6 K फॉलोअर्स हैं। उनकी तस्वीरें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अन्नया सिंह निजी लाइफ में काफी स्टाइलिश भी हैं। फिलहाल यूपी की ये बेटी आज लाखों लोगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं, वो मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी विख्यात हैं।












Click it and Unblock the Notifications