JEE Topper Success Story: करोड़ों की जॉब छोड़ टीचर बनीं Dhairya Sandhyana, खूबसूरती में एक्ट्रेस को देतीं मात
Success Story Dhairya Sandhyana: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार रात साढ़े 12 बजे JEE (Main)-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। कुल 2 लाख 50 हजार 236 छात्रों को जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया गया है। भविष्य में इनमें से इंजीनियर बनने वाले अधिकांश विद्यार्थी पूरी जिंदगी उसी पेशे में खपा देंगे, मगर इस मामले में जेईई टॉपर धैर्या संध्याना की सक्सेस स्टोरी जरा हटकर है।
धैर्या संध्याना इंजीनियर से टीचर
खूबसूरती में एक्ट्रेस को भी मात देने वाली धैर्या संध्याना वो इंजीनियर है, जो विदेश में करोड़ों की नौकरी छोड़कर भारत लौटीं और टीचर बन गईं। अब ये जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों में सबसे पॉपुलर लेडी टीचर हैं।

इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के दाखिल का एग्जाम यानी JEE परीक्षा की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों जेईई एस्पिरेंट्स एंट्रेस एग्जाम क्रैक कर IIT से पढ़ाई और फिर विदेश में करोड़ों का पैकेज वाली नौकरी का सपना देखते हैं। धैर्या संध्याना उनमें से है, जो यह सब हासिल करके भी छोड़ दिया।
धैर्या संध्याना ने AIR 29 हासिल की
मीडिया की खबरों के अनुसार धैर्या संध्याना ने साल 2014 में जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया लेवल पर 29वीं रैंक (AIR-29) हासिल की थी। धैर्या ने दसवीं क्लास से ही जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी।

सैमसंग में काम करती थीं धैर्या संध्याना
पहले जेईई मेंस और फिर साल 2014 में जेईई एडवांस्ड क्रैक करने के बाद धैर्या को आईआईटी दिल्ली में दाखिला मिला। IIT दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने के बाद धैर्या को दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं। इन्हें करोड़ों का सालाना पैकेज मिला था।

कुछ समय बाद धैर्या संध्याना ने नौकरी छोड़ दी और ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म अनएकेडमी ज्वाइन की। अब धैर्या जेईई एस्पिरेंट्स की ऑफलाइन व ऑनलाइन क्लासेस लेती हैं। बतौर टीचर जेईई एस्पिरेंट्स के बीच काफी फेमस हैं।

Dhairya Sandhyana Instagram
धैर्या संध्याना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर 100K फॉलोअर्स हैं। इनके यूट्यूब चैनल 62.9K Subscribers हैं। एक पॉडकास्ट में धैर्या ने कहा कि उनको टीचिंग से खुशी मिलती है। इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ टीचिंग को चुना।
कौन हैं धैर्या संध्याना?
अपने यूट्यूब चैनल Dhairya Sandhyana पर कोरिया की जॉब छोड़ने, परिवार और जेईई एस्पिरेंट्स को पढ़ाने की तक के सफर के बारे में बात करते हुए है धैर्या संध्याना ने बताया कि वो मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। 21 साल तक यहीं पर पली-बढ़ी हैं।

धैर्या संध्याना बोलीं-'कोरिया की लाइफ ने बहुत कुछ दिया'
धैर्या संध्याना का कहना है कि कोरिया में पांच साल की जॉब वाली जिंदगी ने उसे बहुत कुछ दिया। खाना बनाना, ड्राइविंग, ट्रेवलिंग, साफ-सफाई रखना व अपने कपड़ों के प्रेस करना आदि सीखने को मिला, लेकिन जिंदगी में कुछ अलग करना चाहती थी। कुछ की कंपनी में काम करना। चुनौतियों का सामना करना और नए लोगों के साथ ऐसा रिश्ता बनाना कि वो अजनबी से परिवार का सदस्य बन जाएं।

धैर्या संध्याना ने क्यों छोड़ी करोड़ों की जॉब?
धैर्या संध्याना ने बताया कि कोरिया में जॉब के दौरान महसूस हुआ कि अब जॉब छोड़कर यह फील्ड ही चेंज करनी है। यूं तो मैं कोरिया की लाइफ में घूल-मिल गई थी। कोरिया मुझे मेरा घर जैसा लगने लगा था। कहीं पहुंचने के लिए कहीं से निकलना बहुत जरूरी होता है। इसी सोच के साथ मैंने छह माह पहले कोरिया में जॉब छोड़ दी।

जॉब छोड़ सोलो ट्रेवल करने लगीं धैर्या संध्याना
कोरिया में जॉब छोड़ने के बाद धैर्या संध्याना ने ब्रेक लिया और दुबई, इटली, जार्जिया घूमते हुए अपने घर दिल्ली लौटीं। भविष्य की योजना थी कि इंडिया में रहना है और जेईई एस्पिरेंट्स की मदद करनी है। उन्हें आसान तरीके से पढ़ाकर उनका मानसिक तनाव दूर करना है। स्विट्जरलैंड में अपना घर बनाकर रहने का भी ख्याल आया, मगर बाद में दिल्ली में अपने परिजनों के आस-पास रहना तय किया। फिर दिल्ली आकर अनएकेडमी ज्वाइन की और
जेईई एस्पिरेंट्स पढ़ाने लगीं।












Click it and Unblock the Notifications