Roshan Meena Success Story: रोशन मीणा ने UPSC पास करने में बनाई हैट्रिक, गूगल-यूट्यूब मानते गुरु
राजस्थान के जमवारामगढ़ पंचायत के गांव नटाटा निवासी रोशन मीणा ने यूपीएससी 2020 में 565वीं, 2021 में 666वीं और 2022 में 567वीं रैंक हासिल की है।

Roshan Meena UPSC Hattrick: हाल ही यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित हुआ है। राजस्थान के रोशन मीणा ने कमाल कर दिखाया है। इन्होंने यूपीएससी क्रैक करने में हैट्रिक बना डाली है। लगातार तीन बार यूपीएससी पास की है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुगल और यूट्यूब को अपना रियल गुरु मानने वाले रोशन मीणा मूलरूप से राजस्थान के जमवारामगढ़ पंचायत के गांव नटाटा के रहने वाले रोशन मीणा ने यूपीएससी 2022 की परीक्षा हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस की ट्रेनिंग लेते हुए पास की है।
बता दें कि रोशन मीणा ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 565वीं, 2021 में 666वीं और 2022 में 567वीं रैंक हासिल की है। यहीं नहीं बल्कि रोशन मीणा एसएससी, आईबीपीएस, बैंक पीओ एलआईसी में अधिकारी के पद पर भी चयनित हो चुके हैं।
रोशन मीणा के पिता बद्रीप्रसाद मीणा बैंक से रिटायर हैं। इन्होंने अपनी तैयारी के लिए इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल किया। शायद इसी वजह से रोशन गूगल और यूट्यूब का अपना गुरु मानते हैं। इन्हीं की मदद से यूपीएससी के नोट्स बनाए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने से भी इनका आत्मविश्वास बढ़ा।












Click it and Unblock the Notifications