तपती धूप में सीमेंट खाली कर रहा था शख्स, तभी आया सरकारी परीक्षा का रिजल्ट और मिला ये पद

तपती धूप में काम कर रहे एक शख्स की मेहनत उस वक्त रंग लाई जब रीट परीक्षा के परिणाम सामने आए। शख्स के सालों का संघर्ष उसकी जिंदगी बदल गया।

कहते हैं मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। अगर इंसान लगातार कोशिश करता रहे, तो उसे एक ना दिन मंजिल मिलती ही है। हां मंजिल मिलने में देरी जरूर लग सकती है लेकिन निराशा हाथ नहीं लग सकती।

तपती धूप में कर रहा था मजदूरी
ये कहानी है रेखाराम मेघवाल की, जिनकी जिंदगी रीट लेवल-2 परीक्षा परिणाम आने के बाद बदल गई। जब परीक्षा का परिणाम आया तो रेखाराम तपती धूप में सीमेंट का ट्रक खाली कर रहे थे।

@DholpurPolice

रीट परीक्षा परिणाम में हुआ पास
सोशल मीडिया पर रेखाराम की एक तस्वीर भी खूब वायरल हो रही है, जो धोलपुर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। रेखाराम मेघवाल राजस्थान के बायतू के मातासर गांव का निवासी है। लंबे समय से रेखाराम टीचर बनने की तैयारी कर रहा था। उसने काफी संघर्ष किए। फिर एक दिन जब वो तपती धूप में सीमेंट का ट्रक खाली कर रहा था, तो खबर मिली की वो शिक्षक के पद पर भर्ती हो गया है। ये खबर सुनकर रेखाराम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

@DholpurPolice

रेखाराम के बुलंद हौसले
युवाओं को रेखाराम से जरूर ये सीखना चाहिए कि अगर सपने बुलंद हों तो चयन के लिए कमजोर स्थिति, अच्छी लाइब्रेरी, सुविधाओं का अभाव और कोचिंग का अभाव जैसे कारणों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। तब इंसान सिर्फ और सिर्फ मेहनत ही करता है। लोग अकसर अपने सपनों को ना पा सकने के बाद तरह-तरह के एक्सक्यूज देने लगते हैं। लेकिन रेखाराम तमाम युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं।

ट्विटर पर वायरल हुआ पोस्ट
विक्की गौतम नाम के शख्स ने ट्विटर पर लिखा कि जिस तरह भोजन का आनंद भूखे को आता है, पानी पीने का आनंद प्यासे को आता है, नींद का आनंद थके हुए को आता है, उसी तरह नौकरी प्राप्ति का असली आनंद भी विपरीत परिस्थितियों में मेहनत करने वाले को ही आता है। और जब परीक्षाओं के पेपर लीक होते हैं तो ऐसे ही मेहनतकश युवाओं के अरमानों पर वज्रपात टूटता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+