Ramesh Bishnoi: बिना हाथों के पैदा हुआ रमेश बिश्नोई, इस ट्रिक से कमा रहा लाखों रुपए, देखें VIDEO
Ramesh Bishnoi Jodhpur Rajasthan: 'जिंदगी एक बार मिली है। आत्महत्या मत करो। जिंदगी से लड़ना चाहिए ना कि डरना चाहिए।' ये चंद लाइनें रमेश बिश्नोई की फेसबुक प्रोफाइल के बायो में लिखी है, जो इनकी जिंदगी पर सटीक भी बैठ रही हैं।
रमेश भी चाहता तो उन लोगों की तरह खुद को खत्म कर लेता, जो जिंदगी में शारीरिक दिक्कतों से हार मान लेते हैं। जीना ही छोड़ देते हैं, मगर रमेश ने मौत की बजाय संघर्ष को चुना और अपनी कमजोरी को ताकत बनाकर अब तगड़ी कमाई भी कर रहा है।

रमेश बिश्नोई क्रिकेट खेलता है। शानदार बोलिंग करता है। चौके-छक्के मारता है। हौज से पानी की भरी बाल्टी निकाल लेता है। बिना किसी की मदद के स्वीमिंग करता है। खुद ही नहाकर कपड़े तक बदल लेता है। इन सब में कामों आश्चर्य की बात तो यह है कि रमेश बिश्नोई के दोनों हाथ नहीं है। पैदा ही बिना हाथों के हुआ था।
hindi.oneindia.com से बातचीत में रमेश बिश्नोई कहता है कि 'मेरे कंधे से दोनों हाथ नहीं है। बचपन में दूसरे बच्चों के हाथ देखकर मायूस हो जाए करता था, मगर फिर इसे ही नियति मान लिया। कुदरत ने हाथ नहीं दिए तो पैरों को ही हाथ की तरह इस्तेमाल करना शुरू किया। फिर तो खुद को कभी हाथों की कमी महसूस ही नहीं होने दी।'

रमेश बिश्नोई का जीवन परिचय
- बिना दोनों हाथों वाला शख्स रमेश बिश्नोई राजस्थान के जोधपुर से अलग होकर नया जिला बना फलोदी के गांव नोखड़ा गोदारा का रहने वाला है।
- रमेश बिश्नोई के पिता पेमाराम किसान व मां शायरी देवी हाउसवाइफ हैं। पांच भाई और एक बहन में बिना हाथ के सिर्फ रमेश है।
- 25 वर्ष का हो चुका रमेश बीए-बीएड तक की पढ़ाई की है। अब आरएएस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
- पढ़ाई भी पैरों से लिखकर पूरी की है। पैरों से रमेश शानदार पेटिंग भी बना लेता है।
- रमेश कहता है कि उसके जोधपुर व जयपुर में स्टेट लेवल स्वीमिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।
रमेश बिश्नोई की कमाई कितनी है?
रमेश बिश्नोई सामान्य लड़कों की तरह जिंदगी जीता है। हाथ नहीं होने के बावजूद रमेश के चेहरे पर कभी कोई मायूसी नहीं देखी जाती है। जिंदगी को लेकर इस कदर सकारात्मक सोच का ही नतीजा है कि रमेश सोशल मीडिया के जरिए हर माह करीब एक लाख रुपए की कमाई करता है।

रमेश की दिनचर्या व मोटिवेशनल वीडियो
रमेश बिश्नोई के फेसबुक पेज पर 807K followers, इंस्टाग्राम पर 539K followers फॉलोअर और यूट्यूब पर 20K subscribers हैं। रमेश अपने इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपनी संघर्षभरी से जिंदगी से वीडियो अपलोड करते हैं। इनके हौसलों को हर कोई सलाम करता नजर आता है।

रमेश बिश्नोई के क्यों नहीं लगे कृत्रिम हाथ?
ऐसा नहीं है कि रमेश बिश्नोई और उनके परिवार ने कृत्रिम हाथ लगवाने की भी कोशिश नहीं की। रमेश बिश्नोई के अनुसार उनके जान-पहचान वाले के जरिए पता चला था कि इंग्लैंड से कृत्रिम हाथ लगवाने की बात चली तो डॉक्टरों ने यह कहकर मना कर दिया कि इनके कंधे के बाद से ही हाथ नहीं है। ऐसे में कृत्रिम हाथ लगाना संभव नहीं है। अगर कोहनी तक भी हाथ होते तो आगे कृत्रिम हाथ लगाए जा सकते थे।












Click it and Unblock the Notifications