Rahul Gwaria:एक्सीडेंट में पिता के पैर टूटे, मां ने चूड़ियां बेचकर बेटे को CRPF में SI बनाया
सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर बने राहुल ग्वारिया राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव आदर्श ढूंढा के रहने वाले हैं।
महज डेढ़ साल के थे तब टैक्सी चालक पिता का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उनको दोनों पैर गंवाने पड़े। तब घर की जिम्मेदारी मां ने उठानी शुरू की। चूड़ियां बेचने लगीं।

बेटे राहुल ग्वारिया को खूब पढ़ाया-लिखाया। नतीजा ये कि आज बेटा राहुल ग्वारिया केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सब इंस्पेक्टर बन गया। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। माता-पिता बोले कि हमारी दिवाली तो बेटे की कामयाबी की वजह से अगस्त में ही बन गई।
राहुल ग्वारिया राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव आदर्श ढूंढा का रहने वाला है। इनकी मां कमला बाड़मेर शहर के हॉस्पिटल के बाहर चूड़ियां बेचती हैं। पिता जलाराम टैक्सी चलाते थे, मगर राहुल डेढ़ साल का था तब पिता ने एक्सीडेंट में दोनों पैर गंवा दिए थे।
पति के एक्सीडेंट के बाद कमला ने न केवल दुकान खोलकर चूड़ियां बल्कि घर-घर जाकर कपड़ा भी बेचा। पति को इलाज करवाने के साथ-साथ बेटे राहुल को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया।
मीडिया से बातचीत में राहुल ने बताया कि बाल मंदिर प्राइवेट स्कूल साल 2015 में 10वीं और मयूर नोबल एकेडमी से साल 2017 में 12वीं साइंस संकाय से पास की। बाड़मेर के पीजी कॉलेज में एडमिशन ले लिया। 2020 से मैंने कॉम्पिटिशन की तैयारी शुरू कर दी।
यूपीएससी की कमांड डिफेंस सर्विस (CDS) की परीक्षा पांच बार दी। हर बार इंटरव्यू में फेल हो गया। दो बार एयरफोर्स के एग्जाम में फेल हुआ। 2022 में सीआरपीएफ की परीक्षा में सफलता मिली। रिज्ल्ट 16 अगस्त को आया।












Click it and Unblock the Notifications